मुख्य बातें

रोपड़ में आवारा पशुओं के मालिक पर FIR दर्ज: नागरिकों के सुरक्षा के लिए कार्रवाई, SHO बोले- दोषी जल्द होंगे अरेस्ट – Ropar (Rupnagar) News

रोपड़ में आवारा पशुओं के मालिक पर FIR दर्ज:  नागरिकों के सुरक्षा के लिए कार्रवाई, SHO बोले- दोषी जल्द होंगे अरेस्ट – Ropar (Rupnagar) News

रोपड़ पुलिस ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सड़क पर पशु छोड़ने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नागरिक सुरक्षा और यातायात को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

.

पुलिस को नगर परिषद से एक गाय के कान पर लगे टैग के बारे में सूचना मिली थी। इस टैग की मदद से गाय के मालिक की पहचान की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैग के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जल्द गिरफ्तार होंगे दोषी

रोपड़ शहर के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि टैगिंग प्रणाली से गाय के मालिक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कंडा घाट निवासी तजिंदर शहादत के रूप में हुई है। नगर परिषद की शिकायत और पुलिस जांच के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने पुष्टि की कि पुलिस जल्द ही दोषी को गिरफ्तार करेगी।

एसएचओ ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में आवारा पशुओं के कारण नागरिकों और यातायात को होने वाले नुकसान को रोकना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ें और किसी भी संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर निगरानी और कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। शहर में आम लोगों की सुरक्षा और जान-माल की हिफाजत के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *