मुख्य बातें

शिवकुमार बोले- मुझे पता है अपना टाइम कब आएगा: कर्नाटक का CM बनने को लेकर कहा- झूठी खबरें फैलाईं तो केस कर दूंगा

शिवकुमार बोले- मुझे पता है अपना टाइम कब आएगा:  कर्नाटक का CM बनने को लेकर कहा- झूठी खबरें फैलाईं तो केस कर दूंगा


बेंगलुरु12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री बनने की खबरों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और मीडिया भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी प्राथमिकता सिर्फ पार्टी के लिए काम करना है। शिवकुमार ने लालबाग में कहा-

QuoteImage

मैंने नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नहीं की है। कुछ लोगों की इच्छा है कि मैं सीएम बनूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या इसका समय नजदीक आ रहा है, तो मैंने बस कहा- देखिए। इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी पद के लिए प्रयास कर रहा हूं।

QuoteImage

डिप्टी सीएम ने कहा- ‘कुछ मीडिया वाले भ्रम फैला रहे हैं। मुझे पता है मेरा टाइम कब आएगा। मेरा टाइम तब होगा जब मैं 2028 में कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाऊंगा। यही मेरा लक्ष्य है।’

कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा- ‘अगर कोई झूठी बातें फैला रहा है या कोई चैनल गुमराह करने की कोशिश कर रहा है तो मुझे आपके (मीडिया) खिलाफ मानहानि का केस करना पड़ेगा। मैं पूरी तरह से सचेत हूं।’

डीके बोले- CM और मैं मिलकर काम कर रहे

उन्होंने कहा- ‘मुझे पता है कि ईश्वर ने मुझे क्या अवसर दिया है और वह मुझे कब अवसर देंगे। मैं अपने राज्य के लोगों की सेवा करना चाहता हूं और बेंगलुरु के लोगों को अच्छा प्रशासन देना चाहता हूं। इसी इरादे से मैं सुबह से शाम तक काम कर रहा हूं।’

शिवकुमार ने कहा, ‘हमें बीजेपी की बातों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। कोई भी सीएम पद पर टिप्पणी न करे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मैं मिलकर काम कर रहे हैं और पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

कुछ दिन पहले शिवकुमार ने पार्टी नेताओं को चेतावनी दी थी कि वे मुख्यमंत्री पद में बदलाव या साझा कार्यकाल (पद बंटवारे) जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बयान न दें। उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष जी.सी. चंद्रशेखर को निर्देश दिया है कि जो नेता इस विषय पर बोलें, उन्हें नोटिस जारी किया जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *