मुख्य बातें

सिंगरौली कलेक्टर पहले ऐसे अधिकारी जो सरकारी आवास में रहेंगे: कलेक्टर बोले- बंगला बना है तो वहीं रहना चाहिए; जल्द होंगे शिफ्ट – Singrauli News

सिंगरौली कलेक्टर पहले ऐसे अधिकारी जो सरकारी आवास में रहेंगे:  कलेक्टर बोले- बंगला बना है तो वहीं रहना चाहिए; जल्द होंगे शिफ्ट – Singrauli News


कलेक्टर गौरव बेनल जिले के पहले ऐसे अधिकारी होंगे जो सरकारी आवास में रहेंगे।

सिंगरौली के नवागत कलेक्टर गौरव बेनल जिले के पहले ऐसे अधिकारी होंगे जो सरकारी आवास में रहेंगे। वे बैढ़न जिला कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले, 2008 में जिले के गठन के बाद से सभी कलेक्टर विंध्यन

.

गौरव बेनल सिंगरौली के 11वें कलेक्टर हैं। उनसे पहले पी नरहरि, एम साल्वेंद्रम, रघुराज राजेंद्रन, शशांक मिश्रा, शिव नारायण सिंह चौहान, अनुराग चौधरी, केवीएस चौधरी, राजीव रंजन मीना, अरुण परमार और चंद्रशेखर शुक्ला जैसे अधिकारी यहां पदस्थ रह चुके हैं।

कलेक्टर बोले- बंगला बना है तो वहीं रहना चाहिए

दैनिक भास्कर से बातचीत में कलेक्टर गौरव बेनल ने बताया कि निवास स्थान का चयन व्यक्तिगत होता है, लेकिन उनका मानना है कि यदि कलेक्टर बंगला बना है तो उन्हें वहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से अन्य अधिकारी भी अपने आवास बनने के बाद वहीं रहने को प्रेरित होंगे।

कलेक्टर के इस निर्णय को लेकर शहर में सकारात्मक चर्चा है। लोग इसे एक बेहतर फैसला मान रहे हैं और उनका कहना है कि कलेक्टर को जनता के बीच ही रहना चाहिए।

बैढ़न स्थित कलेक्टर बंगले में चल रही तैयारियां।

कलेक्टर के इस बंगले का निर्माण 2011 में किया गया था। इसमें दो मीटिंग हॉल, तीन बेडरूम, दो किचन, एक डाइनिंग हॉल, एक पूजा घर, दो गेस्ट रूम और चार स्टाफ क्वार्टर शामिल हैं। जब यहां कोई कलेक्टर नहीं रह रहा था, तब चार साल तक इसी भवन से सिंगरौली नगर तहसील का संचालन किया गया था। 2023 में नगर तहसील का अपना भवन बनने के बाद से यह कलेक्टर आवास खाली पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *