गुमला पुलिस ने 10.75 लाख रुपए की साइबर ठगी के एक आरोपी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लुकराम दिनेश मेतई (19) के रूप में हुई है, जिसे गुमला पुलिस ने मणिपुर में घर दबोचा ओर शनिवार को गुमला लाया गया है।
.
यह कार्रवाई अमरूदिन खान अम्बेडकर नगर निवासी गुमला के लिखित आवेदन के आधार पर की गई है। खान ने अपनी शिकायत में 8.45 लाख रुपए की साइबर ठगी का आरोप लगाया था। इस संबंध में गुमला थाना में कांड संख्या 303/2025, धारा 310(2)/318(4) बीएनएस और 66(C)/66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक में ट्रांसफर हुई थी रकम
अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक, गुमला के दो खातों से कुल 10.75 लाख रुपए मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक, लालालोन ब्रांच के खाता संख्या 29970110126219 में स्थानांतरित किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गुमला, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम वर्मा और गुमला थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
आरोपी ने चेक से आठ लाख रुपए निकाले थे
छापेमारी दल ने यूको बैंक के लालालोन ब्रांच के खाताधारक लुकराम दिनेश मेतई का पता लगाया। मेतई, पुत्र जुकाराम देवान मेतई, निवासी खरासोन गाला लेकई, थाना लामलाई, जिला इंफाल पूर्व, मणिपुर, ने 11 सितंबर 2025 को अपने सेल्फ चेक के माध्यम से इसी खाते से आठ लाख रुपए निकाले थे। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के बाद पूछताछ की, जिस पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को लुकराम दिनेश मेतई को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय इंफाल से ट्रांजिट रिमांड पर गुमला थाना लाया गया है।
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने इस कान में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन, एक बाइक, सेल्फ चेक बैंक का सीसीटीवी फुटेज व तीन एटीएम साथ विभिन्न बैंकों के पासबुक चेक बुक व नगर 245 रुपए बरामद किए हैं।
