आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उत्पाद विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में झारखंड-बिहार सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई की गई। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र और बिहार के गया जिले की सीमा पर उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने पहली बार हाईटेक ड्रोन
.
उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि ड्रोन की मदद से भण्डार, परसातरी, भगहर झरना, चोढ़ी और अम्बातारी गांव के जंगलों में चल रहे अवैध शराब निर्माण स्थलों की पहचान की गई। ड्रोन सर्वे के बाद दोनों राज्यों की टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जिसमें कई देसी शराब की भट्ठियां नष्ट की गईं। इस दौरान आरोपी फरार हो गए।
40 लीटर विदेशी शराब बरामद
छापेमारी के दौरान टीम ने 22,500 किलोग्राम जावा महुआ, 1370 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब और 40 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, शराब निर्माण में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह अवैध शराब बिहार में खपाने की तैयारी थी।
