गांव गोपालपुर में तालाब से बाहर निकाला गया शव।
सोनीपत जिले के खरखौदा के गांव गोपालपुर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में
.
एक दिन पहले हुआ था लापता
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव गोपालपुर के राजेश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश शुक्रवार शाम से घर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने पानी में शव देखा।
तालाब के किनारे पर पड़ा व्यक्ति का शव व चप्पल।
पुलिस ने बाहर निकलवाया शव
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राजेश के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल खरखौदा भेजा गया है।ग्रामीणों के अनुसार, राजेश के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि मामला दुर्घटना का है या हत्या का। पुलिस ने फिलहाल सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम को बुलाने की तैयारी
खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
