मुख्य बातें

हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले मिलेगा नया कांग्रेस अध्यक्ष: रजनी पाटिल बोलीं- कुलदीप राठौर ईमानदार, लेकिन फैसला हाईकमान का; BJP पर कसा तंज – Shimla News

हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले मिलेगा नया कांग्रेस अध्यक्ष:  रजनी पाटिल बोलीं- कुलदीप राठौर ईमानदार, लेकिन फैसला हाईकमान का; BJP पर कसा तंज – Shimla News


ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं रजनी पाटिल।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने आज कहा कि पंचायत चुनाव से पहले कार्यकारिणी बना दी जाएगी। शिमला में मीडिया के सवाल पर बोलते हुए पाटिल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रस्ताव भेज रखा है।

.

रजनी पाटिल से पार्टी अध्यक्ष के लिए जब कुलदीप राठौर के नाम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राठौर ईमानदार नेता है। हम कोशिश जरूर करेंगे। फैसला लीडरशिप को लेना है। पर्सनली उन्हें लगता है कि राठौर ईमानदार है।

इसके बाद रजनी पाटिल ने ठियोग, शिलारू और नारकंडा में पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग की। इस दौरान देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान को घर-घर तक ले जाने को कहा।

रजनी पाटिल बोलीं- महाराष्ट्र चुनाव में हुई धांधली

रजनी पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में 4 महीने पहले 16 MP चुनकर आए और जब चार महीने बाद विधानसभा चुनाव हुए, तो हमारे 14 एमएलए चुने गए। ये कैसे संभव है। जब कांग्रेस ने पता लगाया कि तो एक हॉस्टल की बिल्डिंग में ही 5 हजार वोटर मिले। ऐसी धांधलियां उजागर कर रहे हैं।

ठियोग जाने से पहले ओक ओवर में सीएम सुक्खू रजनी पाटिल का स्वागत करते हुए।

कांग्रेस नेताओं के पीछे लगाई गई ईडी-सीबीआई

रजनी पाटिल ने आगे कहा कि देश के अलग-अलग राज्य में किस तरह वोट चोरी करके भारतीय जनता पार्टी ने सरकारें बनाई है, यह बीते दिनों राहुल गांधी ने साक्ष्यों के साथ पूरे देश को बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू यह अभियान जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों (कांग्रेस वर्कर) के पीछे कभी ईडी और सीबीआई लगाकर डराया जा रहा है।

राठौर बोले- इलेक्शन कमीशन और भाजपा का गठजोड़

ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा- यह अभियान भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी के विरोध में है। उन्होंने कहा- BJP वोट चोरी करके सरकारें बना रही है। कांग्रेस वोटरों का इलेक्ट्रॉनिक डेटा चुनाव आयोग से मांग रही है, जो दिया नहीं रहा है।

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने के बजाय उन्हें ही शपथपत्र देने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा- जो जवाब इलेक्शन कमीशन से मांगा जा रहा है, उसे भारतीय जनता पार्टी दे देती है। यह साफ दर्शाता है कि इलेक्शन कमीशन और भाजपा में किस तरह का गठजोड़ है।

एक लाख लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य

हाईकमान के निर्देशों पर पार्टी ने बीते सप्ताह ही हिमाचल में ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान लॉन्च किया था। इसके तरत पार्टी ने एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने का फैसला लिया है। रजनी पाटिल खुद इस अभियान की मानिटरिंग कर रही हैं।

हिमाचल में इस अभियान के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को संयोजक और कुलदीप राठौर को सह संयोजक बनाया गया है।

सीएम सुक्खू रजनी पाटिल का शॉल देकर स्वागत करते हुए।

सीएम सुक्खू रजनी पाटिल का शॉल देकर स्वागत करते हुए।

अभियान की मॉनिटरिंग को पहुंची पाटिल

अभियान की निगरानी के लिए पार्टी मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हिमुडा के वाइस चेयरमैन एवं पार्टी के पूर्व महासचिव यशवंत छाजटा को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस वर्कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के गांव-गांव जाकर जनता को अभियान के बारे में बताएंगे और हस्ताक्षर करवाएंगे।

ठियोग जाने से पहले सीएम से मुलाकात

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बीती शाम को शिमला पहुंचीं। आज सुबह ठियोग जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर चर्चा की गई। रजनी पाटिल 3 दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंची हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *