अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की गुटखा खाने की आदत और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, एनईबी थाना क्षेत्र के 4/131 मकान निवासी राजेश कुमार सेन की 38 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने रविवार देर शाम करीब 7 बजे
.
पति राजेश कुमार के बताया की, पत्नी अक्सर कहती थी कि 13 हजार रुपए महीने की आय में घर का खर्च नहीं चलता। वह बार-बार उसे गुटखा खाना छोड़ने या खुद से अलग होने की बात कहती थी। कहती थी की तुम गुटखा नहीं छोड़ोगे ताे एक दिन में अपनी जान दे दूंगी और रविवार शाम को ऐसा ही किया में अपने बच्चो को दूसरे घर में मम्मी के पास छोड़ने चला गया तो मेरे बड़े भाई की बीवी का फाेन आया की प्रिंयका कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही जिसके बाद में घर पहुंचा तो कमरे का गेट बंंद था जिसको पड़ोसियों की मदद से गेट को तोड़ा तो अन्दर प्रियंका फंदे पर लटकी हुई थी। राजेश ने बताया कि पत्नी का स्वभाव जिद्दी था और इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
प्रियंका के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 6 और 9 वर्ष है। राजेश एक जनरल स्टोर पर मजदूरी करता है और उसका मूल निवास बिहार का है। राजेश ने बताया कि उसके पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि मां दूसरे मकान पर अकेली रहती है। रविवार को वह बच्चों को छुट्टी होने के कारण मां के पास छोड़कर गया था, तभी पीछे से पत्नी ने यह कदम उठा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला हॉस्पिटल के पोस्ट मार्टम रूम में रखवाया।सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्ट मार्टम कार्यवाही की शव परिजनों को सौंप दिया है।
