मुख्य बातें

शिमला शहर में आज बसों-गाड़ियों की एंट्री बंद: पुलिस ने बदला ट्रैफिक प्लान; संजौली बाइपास में रोके जाएंगे ठियोग साइड से आने वाले वाहन – Shimla News

शिमला शहर में आज बसों-गाड़ियों की एंट्री बंद:  पुलिस ने बदला ट्रैफिक प्लान; संजौली बाइपास में रोके जाएंगे ठियोग साइड से आने वाले वाहन – Shimla News

शिमला शहर का बदला गया ट्रैफिक प्लान।

शिमला के रिज मैदान पर आज जुटने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में ट्रैफिक प्लान बदला गया है। शिमला शहर में बसों और गाड़ियों की एंट्री आज प्रतिबंधित रहेगी। इससे, स्थानीय लोगों समेत दूसरे जिलों से आने वाले लोगों और टूरिस्ट को भी परेशानियों का सामना करना पड़े

.

इमरजेंसी व्हीकल रोज की तरह दौड़ते रहेंगे। शिमला पुलिस ने शहर में अलग अलग सड़क मार्गों पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की है। शहर में भीड़भाड़ से बचने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोका और वहीं पार्क किया जाएगा।

बता दें कि रिज पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी आज प्रदेश के बार के सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं। इसके लिए रिज पर कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर से लोग शिमला पहुंचने शुरू हो गए है।

अपर शिमला की गाड़ियां यहां पार्क होगी

ऊपरी शिमला के कुफरी, मशोबरा, ठियोग, रोहड़ू, किन्नौर, रामपुर नारकंडा साइड से आने वाली बसों के यात्रियों को संजौली के चलौंठी बाईपास में उतारा जाएगा। इसके बाद बसों को भटाकुफर से आगे मैहली की ओर पार्क किया जाएगा। इन क्षेत्रों से आने वाली छोटी गाड़ियां संजौली-ढली बाईपास पर चलौंठी से ढली के बीच और नवबहार से छोटा शिमला के बीच पार्क की जा सकेंगी।

सोलन सिरमौर के वाहन टुटी कंडी पार्किंग में होंगे पार्क

सोलन और सिरमौर साइड से आने वाली बसों के यात्रियों को सीएमपी या टूटीकंडी में उतारा जाएगा। इन बसों को टूटीकंडी-आईएसबीटी बाईपास पर पार्क किया जाएगा। इन क्षेत्रों से आने वाली छोटी गाड़ियां टूटीकंडी मल्टीस्टोरी पार्किंग या नजदीकी स्थलों पर पार्क की जा सकेंगी।

बिलासपुर साइड की बसे तवी मोड़ से डायवर्ट होगी

बिलासपुर और नालागढ़ साइज से आने वाली बसों को तवी मोड़ से चक्कर होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को टूटीकंडी में उतारने के बाद बसों को टूटीकंडी-आईएसबीटी बाईपास पर पार्क करवाया जाएगा। इन क्षेत्रों से आने वाली छोटी गाड़ियां टूटीकंडी मल्टीस्टोरी पार्किंग में पार्क की जाएंगी।

ASI रेंक के अधिकारी संभालेंगे ट्रैफिक का जिम्मा

पुलिस द्वारा चयनित पार्किंग स्टेशनों पर आज ASI रेंक के अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था देखेगे। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक में तैनात सभी जवानों को नए रूट के हिसाब से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की हिदायत दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *