मुख्य बातें

पलामू में धान के खेत से मिला शव: बकाया पैसा मांगने गए व्यक्ति की हत्या की आशंका, गुरुवार रात से थे लापता – Palamu News

पलामू में धान के खेत से मिला शव:  बकाया पैसा मांगने गए व्यक्ति की हत्या की आशंका, गुरुवार रात से थे लापता – Palamu News

मृतक की पहचान जगनारायण यादव के रूप में हुई है। (फाइल)

पलामू के तरहसी थानाक्षेत्र के मंझौली गांव में शुक्रवार को एक धान के खेत से 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जगनारायण यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

शव मिलने की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई की। शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।

परिजनों ने पूरी रात तलाश की

मृतक की पत्नी गोमती देवी ने तरहसी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पति जगनारायण यादव गुरुवार शाम करीब पांच बजे कवलकेडिया गांव गए थे, जहां उन्हें किसी से बकाया पैसा लेना था। वे देर रात तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की।

शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें धान के खेत में शव दिखाई दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। गोमती देवी ने आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जगनारायण यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि मृत्यु के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *