मुख्य बातें

कयाकिंग एंड केनोइंग लीग में रायपुर का जलवा: सबसे ज्यादा 25 पदक जीते, जगदलपुर दूसरे नंबर पर रहा; 50 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल – Raipur News

कयाकिंग एंड केनोइंग लीग में रायपुर का जलवा:  सबसे ज्यादा 25 पदक जीते, जगदलपुर दूसरे नंबर पर रहा; 50 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल – Raipur News


स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) में छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भारत सरकार की पहल अनुरूप “अस्मिता कयाकिंग एंड केनोइंग लीग (नौकायन) महिला प्रतियोगिता” का समापन हो गया है।

.

दो दिवसीय तक चले नौकायन प्रतियोगिता में रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। सबसे ज्यादा 25 पदक रायपुर जिला के खिलाड़ियों ने जीता। इसके बाद 20 पदक जगदलपुर के खिलाड़ियों ने, 5 पदक दंतेवाड़ा के 10 पदक बलौदाबाजार के और 5 पदक दुर्ग के खिलाड़ियों ने जीते।

रायपुर की टीम ने सबसे अधिक मेडल जीते।

पहले दिन के परिणाम

K1 महिला 1000 मीटर

गोल्ड- स्वाति साहू, सिल्वर- शालू प्रधान, ब्रॉन्ज- सोनम पुजारी

C1 महिला 1000 मीटर

  • मनमती बघेल
  • नीतू
  • रंजना निर्मलकर

JWK1 (जूनियर) 1000 मीटर महिलाएं

  • सोनम पुजारी
  • मुस्कान
  • कंचन

500 मीटर K1 जूनियर महिला

  • सोनम पुजारी
  • मुस्कान
  • गंगा साहू

500 मीटर C1 जूनियर महिला

  • कशिश निर्मलकर
  • रंजना निर्मलकर
  • रोशनी

500 मीटर सब-जूनियर गर्ल्स C1

  • गायत्री निर्मलकर
  • मानवी साहू
  • प्यारे साहू

500 मीटर सब-जूनियर गर्ल्स K1

  • विशाखा निर्मलकर
  • ईशा
  • मालती

500 मीटर K1 महिला

  • स्वाति साहू
  • रमा सोनकर
  • शालू प्रधान

500 मीटर C1 महिला

  • नीतू सोनवाने
  • मनमती बघेल
  • रंजना निर्मलकर

500 मीटर K2 महिला

  • स्वाति साहू, टनु साहू
  • रमा सोनकर, शालू प्रधान
  • सोनम पुजारी, खुशबू निर्मलकर
दो दिनों तक बना रहा गेम का रोमांच।

दो दिनों तक बना रहा गेम का रोमांच।

दूसरे दिन के परिणाम

K1 200 मीटर महिलाएं

  • रमा सोनकर
  • शालू प्रधान
  • सोनम पुजारी

C1 200 मीटर महिलाएं

  • नीतू सोनवाने
  • मनमती बघेल
  • गायत्री निर्मलकर

K1 जूनियर गर्ल्स 200 मीटर

  • सोनम पुजारी
  • टनु साहू
  • सुनीता साहू

C1 जूनियर गर्ल्स 200 मीटर

  • कशिश निर्मलकर
  • रंजन निर्मलकर
  • रोशनी

K1 सब-जूनियर गर्ल्स 200 मीटर

  • विशाखा निर्मलकर
  • ईशा
  • मालती

C1 सब-जूनियर गर्ल्स 200 मीटर

  • कशिश निर्मलकर
  • रंजन निर्मलकर
  • गायत्री निर्मलकर

K2 महिलाएं 200 मीटर

  • खुशबू निर्मलकर, सोनम पुजारी
  • रमा सोनकर, टनु साहू
  • संबती, प्रतिमा

C2 महिलाएं 200 मीटर

  • नीतू सोनवाने, रंजन
  • मनमती, कशिश निर्मलकर
  • गायत्री निर्मलकर, रोशनी

ये हुए शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील सोनी, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक रायपुर दक्षिण थे। अध्यक्षता मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण ने की। विशिष्ट अतिथियों में सरिता आकाश दुबे, अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम रायपुर, मुरली शर्मा, अध्यक्ष जोन क्रमांक 4 और हितेश दीवान, प्राचार्य जे.आर. दानी कन्या शाला रायपुर उपस्थित थे।

इस अवसर पर अभिजीत मिश्रा, सचिव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, सहसचिव और अमरजीत छाबड़ा, सहसचिव, छत्तीसगढ़ कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन भी मौजूद रहे।

स्वागत भाषण संघ के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी ने दिया, जिसमें उन्होंने खेल के उद्देश्य और महिला खिलाड़ियों के सशक्तिकरण पर बात की।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्य अतिथि सुनील सोनी ने कहा-

“पहले खिलाड़ियों को किसी योग्य नहीं समझा जाता था, पर आज खेल क्षेत्र में भी खिलाड़ी आर्थिक रूप से सक्षम और समाज में सम्मानजनक स्थान पा रहे हैं।”

वहीं मोतीलाल साहू ने कहा —

“खेल व्यक्ति को सजग, अनुशासित और स्वस्थ बनाते हैं। अब इसमें करियर और नौकरी के अवसर भी बढ़े हैं।”

इसके सरिता आकाश दुबे ने अपने संबोधन में कहा —

“महिलाओं की ऐसी प्रतियोगिताएं लगातार होती रहनी चाहिए ताकि वे खुद को हर क्षेत्र में समकक्ष साबित कर सकें और समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकें।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *