पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी, जिसने एसएचओ भूषण कुमार के आरोपों को गलत बताया है।
पंजाब के जालंधर में रेप पीड़िता और सस्पेंड किए गए फिल्लौर एसएचओ भूषण के मामले से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। एसएचओ भूषण कुमार, जिन्होंने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से धमकी मिलने का दावा किया था और कहा था कि रेप पीड़िता का पाक एजे
.
इसका कारण है कि शहजाद भट्टी की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वह साफ कहता सुनाई दे रहा है कि उसने न तो किसी भारतीय पुलिस अधिकारी को कॉल की है और न ही किसी को धमकी दी है। भट्टी ने कहा कि यह सब मनगढ़ंत कहानी है, जो केवल अपने बचाव के लिए गढ़ी गई है।
पाकिस्तानी गैंगस्टर ने यह भी आरोप लगाया कि भूषण कुमार ने खुद ही फोन कॉल को प्लांट करवाया है, ताकि मामले की दिशा बदली जा सके। भट्टी ने यह भी कहा कि यदि वह किसी को कॉल करता, तो अपने असली नंबर से करता, क्योंकि उसकी आवाज और बोलने का तरीका सब जानते हैं।
बता दें एसएचओ भूषण कुमार को रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने बुलाने के मामले में सस्पेंड किया गया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के हस्तक्षेप के बाद भूषण कुमार पर उनके ही फिल्लौर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि की है।
इस मामले की जांच तो चल ही रही है, अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तानी डॉन के नाम से दी गई धमकी कॉल असली थी या सिर्फ एक ड्रामा रचा गया था।
पीड़िता ने एचएचओ कुलभूषण कुमार पर फोन पर तंग करने का आरोप लगाया है।
अब जानिए कॉल रिकॉर्डिंग में क्या कहा गया…
पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी द्वारा जारी की गई रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि ये जो बंदा है, भारत में किसी थाने का एसएचओ है, मुझ पर आरोप लगा रहा है कि मैंने धमकी दी है। ये सभी बातें गलत है। मैं न तो उक्त एसएचओ को जानता हूं और ना ही मुझे उसका नाम पता है। न मैंने और ना ही मेरे किसी बंदे ने एसएचओ को कॉल की है।
भट्टी ने कहा- मैंने अपने तौर पर पता करवाया है, मुझे पता चला है कि ये प्लांट की गई फोन कॉल है। इसकी अच्छे से जांच हो, एसएचओ ने खुद ये कॉल किसी से करवाई है।
दूसरी बात अगर मुझे कॉल करनी भी है, तो मैं अपने खुद के नंबर से कॉल करता हूं। मेरी आवाज का सबको पता है कि मैं कैसे बोलता हूं। उक्त फोन कॉल में तो आवाज भी मेरी नहीं है। ये बिना वजह मेरे पर इल्जाम नहीं लगाएं कि मैंने कुछ करवाया है। मैं जो भी चीजें करवाता हूं, सबके सामने उसकी जिम्मेदारी लेता हूं।

पूर्व एसएचओ भूषण कुमार।
4 पॉइंट्स में जानिए पूरा विवाद
- 24 अगस्त– पहली पीड़िता की एंट्री: फिल्लौर की एक महिला ने शिकायत दी कि उसकी बेटी से रेप हुआ, लेकिन केस दर्ज करने की बजाय SHO भूषण कुमार ने उसी से अशोभनीय बातें कीं। महिला ने SHO की रिकॉर्डिंग कर ली और मामला लोक इंसाफ मंच व महिला आयोग तक पहुंचाया। इसके बाद SHO को लाइन हाजिर किया गया।
- 12 अक्टूबर – दूसरी पीड़िता सामने आई: एक और महिला ने आरोप लगाया कि किसी शिकायत के लिए थाने जाने के बाद SHO ने उसका नंबर निकाल लिया और बार-बार कॉल कर परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि SHO ने उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया और पीछा नहीं छोड़ा।
- महिला आयोग का दखल: दोनों मामलों के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया और जालंधर देहात पुलिस से रिपोर्ट मांगी। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने खुद कार्रवाई की निगरानी शुरू की।
- एफआईआर दर्ज और नया विवाद: महिला आयोग के दबाव के बाद भूषण कुमार पर फिल्लौर थाने में ही एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद SHO ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से धमकी मिलने का दावा किया, लेकिन भट्टी ने रिकॉर्डिंग जारी कर इसे झूठा बताया।

पीड़िता ने एसएचओ भूषण कुमार पर लगाए थे गंभीर आरोप। लोक इंसाफ मंच के प्रमुख जरनैल सिंह इस मामले में पीड़िताओं की मदद कर रहे है।
जरनैल सिंह बोले- एसएचओ खुद पाकिस्तान से काल करवा रहा लोक इंसाफ मंच के प्रमुख जरनैल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से जो कॉल आ रहे हैं, वो एसएचओ खुद करवा रहे हैं। लोक इंसाफ मंच हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। होशियारपुर में बच्चे के कत्ल का मामला सबसे पहले हमने उठाया था। इसके बाद किसी ने मेरा नाम गलत उछाल दिया। कुछ निहंग जत्थेबंदियों को ये संदेश पहुंचा दिया कि मैं पंजाब में प्रवासियों के पक्ष में हूं।
इसके बाद मुझे सोधा लगाने की धमकियां आने लगीं। एसएचओ के मामले के बाद तो और भी खतरा बढ़ गया है। मैं पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा की मांग करुंगा। ये लोग कुछ भी करवा सकते हैं।

इस मामले में दो पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। दूसरी पीड़ित ने एसएचओ के खिलाफ जबरदस्ती बातचीत करने के आरोप लगाए है।
पीड़िता की रिकॉर्डिंग में जानिए एसएचओ ने क्या कहा…
एसएचओ- हैलो, कित्थे रेह गई (हैलो, कहां रह गई) पीड़िता- हुण रात हो गई। बाहर हनेरा ए, मैं दवाई लैण जाणा, ताया जी नी आए (अभी रात हो गई। अंधेरा है। मैं दवाई लानी है। ताया जी नहीं आए।)
एसएचओ- शायद, आउंदे ही होणे (शायद, वो आते होंगे।) पीड़िता- हांजी, औंदे होणे (हांजी आते होंगे)। कॉल की थी उनको।
एसएचओ- कल्ली आवेंगी तूं (तू अकेली आएगी।) पीड़िता- देखदी आं, सिस्टर नाल औंदी आं (देखती हूं, सिस्टर के साथ आती हूं।)
एसएचओ- आ जा (आ जाओ।) पीड़िता- हां, औंदी आं (हां आती हूं।)
एसएचओ- क्यो तड़पाई जांदी (क्यों तड़पा रहे हो) पीड़िता- मैंनू कमजोरी आई ए, ड्रिप वी लगवाउणी (मुझे कमजोरी आई है, ड्रिप लगवानी है) एसएचओ- जल्दी आ जा (जल्दी आ जा)
पीड़िता- तुसी ठाणे च ई ओ (आप थाने में हो) एसएचओ- नईं कमरे च आं (नहीं रूम में हूं)
पीड़िता- तुहाडा कमरा कित्थे आ (आपका रूम कहां है) एसएचओ- नवांशहर अड्डे दे कोल ए (नवांशहर अड्डे के पास है)। पहला रोड, राइट साइड, बॉय स्कूल।
पीड़िता- गर्ल्स स्कूल दे कोल (गर्ल्स स्कूल के पास) एसएचओ- नईं-नईं, उदर नीं जाणा (नहीं, वहां नहीं जाना है।)
पीड़िता- कित्थे, जित्थे अमरजीत ट्रैवल ए (कहां, जहां अमरजीत ट्रैवल है) एसएचओ- लागे सैलून ए ते लोहे दियां पौड़ियां ने (वहां सैलून है, लोहे की सीढ़ियां हैं)
पीड़िता- मैं उस साइड नीं आई कदे (मैं आई नहीं उस साइड कभी) एसएचओ- चल आजा, जल्दी आ जा (चलो, आ जाओ, जल्दी आ जाओ)

——————————
एसएचओ भूषण कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
पंजाब पुलिस के SHO की नई कॉल रिकॉर्डिंग:बोला- हैलो, कित्थे रेह गई, क्यों तड़पाई जांदी, जल्दी आ जा; बेटी से रेप केस में मिली थी

पंजाब में जालंधर के फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भूषण को पहले ही रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने में बुलाने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले में अब 2 और पीड़िता सामने आई हैं, जिन्होंने पंजाब महिला कमीशन को SHO की बातचीत की रिकॉर्डिंग सौंपी है। (पूरी खबर पढ़ें)
