मुख्य बातें

बिस्तर में छिपे सांप ने मासूम को डसा,मौत: रोने की अवाज पर मां ने सोचा चूहे ने काटा होगा,मौत के बाद झाड फूंक वालों के पास घूमते रहे – Alwar News

बिस्तर में छिपे सांप ने मासूम को डसा,मौत:  रोने की अवाज पर मां ने सोचा चूहे ने काटा होगा,मौत के बाद झाड फूंक वालों के पास घूमते रहे – Alwar News

अलवर जिले के मालाखेड़ा के जमालपुर गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिस्तर में छिपे सांप ने 5 वर्षीय मासूम को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी परिजन उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास लेकर गए लेकिन बच्चे की मौत पहले ही हो चूकी थ

.

मृतक बच्चे के पिता बंटी सिंह ने बताया की 5 साल बेटे हर्ष को रात करीब 1 बजे सोते समय सांप ने हाथ में डस लिया। बच्चे के रोने पर उसकी मां को लगा कि शायद चूहे ने काट लिया है। लेकिन जब बच्चा लगातार रोता रहा, तो घरवालों ने बिस्तर देखा, जहां सांप अंदर छिपा हुआ मिला। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजन तुरंत बच्चे को मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उपचार के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास भी ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग अधिकारी भीम सिंह चौहान ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा, मगर तब तक सांप दीवार के पास बने छेद से निकलकर भाग चुका था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *