मुख्य बातें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, 7 घायल: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Unnao News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, 7 घायल:  चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Unnao News


उन्नाव1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 232 के पास हुई। सभी घायलों को पुलिस और यूपीडा कर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले के सकरा भांटा गांव निवासी रोहित यादव (33) अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से बेगूसराय छठ पूजा मनाने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी नीतू (28), बच्चे देशराज (10), अंकित (12), मुस्कान (15), चालक रणधीर पासवान और रिश्तेदार सुमित यादव (20) सवार थे। कार रणधीर पासवान चला रहे थे।

दोपहर लगभग दो बजे जब कार उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक रणधीर को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराया और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर यूपीडा कर्मी और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

करीब 20 मिनट बाद पुलिस और यूपीडा टीम घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में रोहित यादव और चालक रणधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि कार की स्थिति देखकर अनुमान है कि वाहन की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। पुलिस और यूपीडा टीम के समय पर पहुंचने से एक बड़ी त्रासदी टल गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। बाद में परिवार को सूचित कर दिया गया और वे प्राथमिक उपचार के बाद अपने निजी वाहन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *