मुख्य बातें

कोटा सेंट्रल जेल में मनाया भाई दूज उत्सव: जेल की दीवारों के भीतर भी गूंजी भाई दूज की मिठास, बहनों ने कैदी भाइयों का तिलक कर मिठाई खिलाई – Kota News

कोटा सेंट्रल जेल में मनाया भाई दूज उत्सव:  जेल की दीवारों के भीतर भी गूंजी भाई दूज की मिठास, बहनों ने कैदी भाइयों का तिलक कर मिठाई खिलाई – Kota News


जेल में बंद भाइयों को भाई दूज पर तिलक निकालने पहुंची बहने

कोटा के सेंट्रल जेल में आज भाई दूज का पर्व भावनाओं और सुरक्षा दोनों के साथ मनाया गया। जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए सुबह से ही दूर-दराज़ इलाकों से बहनें और माताएं पहुंचीं। जेल प्रशासन की ओर से इस अवसर पर विशेष प्रबंध किए गए। परिसर में महिलाओं क

.

जेल में बंद भाई को तिलक निकालने पहुंची विकलांग महिला

जेल में प्रवेश से पहले आने वाली सभी महिलाओं की जांच की गई। उनके साथ लाई गई मिठाई और अन्य सामग्री को भी सुरक्षा जांच के बाद ही कैदियों तक पहुंचाया गया। बहनों ने अपने कैदी भाइयों का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें अच्छाई के मार्ग पर चलने का वचन भी दिलाया।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कोटा सेंट्रल जेल रोहित कौशिक ने बताया कि भाई दूज पर आने वाली सभी माताओं और बहनों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। खाद्य सामग्री को पूरी तरह जांचने के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है।

जेल के माहौल में भाई-बहन के इस प्रेम पर्व ने मानो एक भावनात्मक रंग भर दिया। कैदियों ने भी अपनी बहनों से वादा किया कि वे अब बुराई का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *