मुख्य बातें

कुएं में मिला हेड कांस्टेबल का शव: रिश्तेदारों के यहां भागवत कथा का निमंत्रण देने आया था, डीग पुलिस लाइन में था तैनात – Bharatpur News

कुएं में मिला हेड कांस्टेबल का शव:  रिश्तेदारों के यहां भागवत कथा का निमंत्रण देने आया था, डीग पुलिस लाइन में था तैनात – Bharatpur News


पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला।

डीग जिले के नगर थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी का शव कुएं में पड़ा मिला। कल पुलिसकर्मी अपने रिश्तेदारों के यहां भागवत कथा का निमंत्रण देने आया था। आज सुबह जब ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव को निकाला ग

.

रिश्तेदारों के यहां भागवत कथा का निमंत्रण देने आया था

नगर थाना अधिकारी राम भरोसी मीणा ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नगर कस्बे के भानपुर मोड़ के पास स्थित के कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। जिसके बाद आसपास इलाके के में पूछताछ की गई तो, शव की पहचान ताम्रध्वज (40) निवासी जादूवास थाना कठूमर के रूप में हुई।

पुलिसकर्मी और ग्रामीण शव को रस्सी के सहारे बाहर निकालते हुए।

मृतक डीग पुलिस लाइन में था तैनात

ताम्रध्वज के रिश्तेदारों ने बताया कि उसके यहां भागवत कथा का आयोजन था। ताम्रध्वज उसका निमंत्रण देने के लिए हमारे घर आया था। ताम्रध्वज डीग पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। कल शाम वह घर से निकला था। जिसके बाद घर नहीं आया। उसकी बाइक भी रिश्तेदारों के यहां खड़ी है।

FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य

नगर पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एडिशनल एसपी अखलेश शर्मा पहुंचे और FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *