मुख्य बातें

उदयपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले: सबने काफिले कम किए, यह करना ही पड़ेगा, बाबोसा की कार्यशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा – Udaipur News

उदयपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले:  सबने काफिले कम किए, यह करना ही पड़ेगा, बाबोसा की कार्यशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा – Udaipur News

उदयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबोसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत का जीवन जनसेवा, ईमानदारी और सुशासन का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि बाबोसा की कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और जनता से सीधा जुड़ाव आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबोसा ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सादगी, पारदर्शिता और विकास आधारित राजनीति को महत्व दिया। यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों के नाम दिए गए संदेश को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं और इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश को जागरूक करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी डर या घबराहट का माहौल बनाए सभी नागरिकों को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझनी होगी। सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना के साथ देश हर चुनौती का सामना कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश के साथ खड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत पर किसी तरह की आपदा आई है, तब-तब देशवासियों ने एकजुट होकर मिसाल पेश की है। चाहे प्राकृतिक संकट हो या कोई दूसरी कठिन परिस्थिति, भारत के लोगों ने हमेशा मिलकर उसका सामना किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए और ज्यादा मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं पत्रकारों ने काफिला कम करने को लेकर सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सबने कम कर दिया है। वो तो करना ही है, इसमें क्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *