मुख्य बातें

झज्जर शहर की दीवारों पर पेंटिंग से बढ़ रही सुंदरत: छोटी दीवारों पर सामाजिक संदेश, फ्लाई ओवर दीवारों पर खिलाडि़यों व महापुरूषों की होंगी फोटो – Jhajjar News

झज्जर शहर की दीवारों पर पेंटिंग से बढ़ रही सुंदरत:  छोटी दीवारों पर सामाजिक संदेश, फ्लाई ओवर दीवारों पर खिलाडि़यों व महापुरूषों की होंगी फोटो – Jhajjar News

झज्जर शहर की दीवारो पर बनाई गई पेंटिंग।

झज्जर शहर अब सिर्फ अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए नहीं बल्कि रंग-बिरंगी दीवारों और प्रेरणादायक पेंटिंग्स के लिए भी जाना जाएगा। नगर परिषद झज्जर की पहल पर शहर के विभिन्न हिस्सों में, सरकारी संस्थानों, स्कूलों और फ्लाईओवर की दीवारों पर आकर्षक

.

नगर परिषद की ओर से फ्लाईओवर की दीवारों पर पेंटिंग कराने के लिए लगभग 28 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके तहत शहर के दो प्रमुख फ्लाईओवर की दीवारों पर खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाने वाली पेंटिंग्स बनाई गई हैं। इन दीवारों पर देश के ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की तस्वीरें उकेरी गई हैं। इन पेंटिंग्स के माध्यम से नगर परिषद ने युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और उन्हें प्रेरित करने का संदेश देने की कोशिश की है।

जागरूकता भरे सामाजिक संदेशों का उद्देश्य

शहर की अन्य दीवारों पर भी सामाजिक संदेशों को प्राथमिकता दी गई है। झज्जर की गलियों, सरकारी भवनों और स्कूलों की दीवारों पर अब स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है और अन्य सामाजिक जागरूकता संबंधी संदेश पेंट किए गए हैं। इन संदेशों का उद्देश्य आम नागरिकों में जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना है।

पेंटिंग आमजन के लिए प्रेरणादायक

नगर परिषद के चेयरमैन कहते हैं कि यह पहल न केवल शहर की दीवारों को रंगीन और आकर्षक बनाने का माध्यम है, बल्कि यह आमजन, खासकर बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना से शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

लोगों ने सराहा नगर परिषद का कार्य

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की है। कई लोगों का कहना है कि पेंटिंग्स ने शहर की छवि को बेहतर बनाया है और शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी पेंटिंग्स को देखकर प्रभावित हुए हैं।

नगर परिषद झज्जर ने इस पहल को आगे बढ़ाने और और अधिक दीवारों पर सामाजिक संदेशों और सांस्कृतिक चित्रों को पेंट कराने की योजना बनाई है, ताकि झज्जर की दीवारें न केवल सुंदर दिखें, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *