मुख्य बातें

फरीदकोट में अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार: कारतूस समेत देसी पिस्तौल बरामद; वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था – Faridkot News

फरीदकोट में अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार:  कारतूस समेत देसी पिस्तौल बरामद; वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था – Faridkot News


गिरफ्तार बदमाश को लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।

फरीदकोट जिले में पुलिस ने शहर में किसी बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को एक देसी पिस्तौल के और तीन कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटकपूरा के गांव वाडा दराका निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई।

.

इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम के तहत थाना सिटी-2 फरीदकोट के एएसआई जगसीर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त और चेकिंग के सिलसिले में सादिक चौक के पास मौजूद थे।

इस दौरान उन्हें एक सूचना मिली कि उक्त गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जहाज ग्राउंड के पास काबू किया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद किए।

मामले की जानकारी देते डीएसपी तरलोचन सिंह।

अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस-डीएसपी

इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। आरोपी की गिरफ्तारी से फरीदकोट पुलिस ने एक गंभीर घटना को होने से पहले ही रोक लिया। अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है, ताकि उसके पिछले और आगे के संबंधों की गहराई से जांच की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *