मुख्य बातें

जालंधर में सुबह 3 फीडर से लगेगा बिजली कट: दोपहर 2 बजे आएगी बिजली, कैनाल, दशमेश नगर और परुथी फीडर के इलाके होंगे प्रभावित – Jalandhar News

जालंधर में सुबह 3 फीडर से लगेगा बिजली कट:  दोपहर 2 बजे आएगी बिजली, कैनाल, दशमेश नगर और परुथी फीडर के इलाके होंगे प्रभावित – Jalandhar News

चौगिट्टी स्थित पावरकॉम का डिस्ट्रीव्यूशन सेंटर।

जालंधर पावरकॉम की तरफ से सोमवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पावर कट लगाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेंटिनेंस वर्क और कई जगह पर पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। लोग कट के तय समय से पहले

.

पावरकॉम की तरफ से मेंटिनेंस के चलते सर्दी से पहले लगातार कट लगाए जा रहे हैं। रविवार को भी बिजली विभाग ने 2 बजे तक आधे शहर में बिजली सप्लाई रोकी थी। विभाग का कहना है कि कई जगह तारों के पास पेड़ों की टहनियां आ गई हैं। आने वाले दिनों में मौसम की वजह से या पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिरने से सप्लाई बाधित न हो इसके चलते कट लगाए जा रहे हैं।

तीन अलग-अलग फीडरों पर 3 घंटे तक रहेगा बिजली का कट

11KVA कैनाल फीडरः पावरकॉम की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार 11KVA कैनाल फीडर से बिजली काटी जाएगी। ये कट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान शेर सिंह कॉलोनी, महाराजा गार्डन और नाहला गांव में लोगों को कट से परेशानी झेलनी पड़ेगी। यहां लोग 11 बजे से पहले बिजली से जुड़े अपने जरूरी कामों को निपटा लें।

11 KVA परुथी फीडर : 11 KVA परुथी फीडर से भी पावरकॉम मेंटिनेंस के चलते कट लगाएगा। पावरकॉम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान परुथी अस्पताल क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।

11 KVA दशमेश नगर फीडर: 11 KVA दशमेश नगर फीडर से बिजली सप्लाई वाले इलाके भी सोमवार को कट लगने से प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पॉवरकट रहेगा। इसके चलते दशमेश नगर, ईश्वर नगर और काला संघिया रोड के इलाकों में बिजली नहीं आएगी। बिजली विभाग ने जनता से अपील की है कि उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें और इनवर्टर आदि चार्ज कर लें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *