मुख्य बातें

42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट, चौथ दिन: मुंबई की टीमों का दबदबा,भारत-पेट्रोलियम 1,इंडियन-ऑयल 2 गोल जीते मुकाबले,जालंधर और कपूरथला हारे – Jalandhar News

42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट, चौथ दिन:  मुंबई की टीमों का दबदबा,भारत-पेट्रोलियम 1,इंडियन-ऑयल 2 गोल जीते मुकाबले,जालंधर और कपूरथला हारे – Jalandhar News


सुरजीत हॉकी स्टेडियम में मैंच खेलती हुई टीमें।भारत-पेट्रोलियम 1,इंडियन-ऑयल 2 गोल जीते

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन मुंबई की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत पेट्रोलियम मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में बीएसएफ जालंधर को 2-1 से हराया, जबकि

.

भारत पेट्रोलियम मुंबई बनाम बीएसएफ जालंधर

पहला लीग मैच पूल ‘सी’ में खेला गया, जिसमें भारत पेट्रोलियम मुंबई ने जीत हासिल की। मैच के 23वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 41वें मिनट में बीएसएफ जालंधर के कप्तान हतिंदर सिंह ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। हालांकि, 47वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने एक और गोल कर भारत पेट्रोलियम को 2-1 से जीत दिलाई।

सुरजीत हॉकी स्टेडियम में भारत पेट्रोलियम मुंबई बनाम बीएसएफ जालंधर की टीमें मैंच खेलती हुई।

इंडियन ऑयल मुंबई बनाम रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला

दूसरा मुकाबला पूल ‘ए’ में हुआ, जिसमें पिछले वर्ष की विजेता इंडियन ऑयल मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री के सुरदर्शन सिंह ने गोल कर बढ़त बनाई। हाफ टाइम तक टीम 1-0 से आगे रही। 18वें मिनट में सुमित कुमार ने बराबरी का गोल किया, इसके बाद 25वें मिनट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ ने गोल कर 2-1 की बढ़त दिलाई।

इंडियन ऑयल मुंबई बनाम रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की टीमें मैंच खेलती हुई।

इंडियन ऑयल मुंबई बनाम रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की टीमें मैंच खेलती हुई।

30वें मिनट में तलविंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया। रेल कोच फैक्ट्री के जोगिम्बर रावत ने 41वें मिनट में गोल कर अंतर 2-3 किया। लेकिन इंडियन ऑयल ने दबाव बनाए रखा—49वें मिनट में तलविंदर सिंह ने एक और गोल किया और 56वें मिनट में रोशन मिंज ने गोल कर मैच 5-2 से अपने नाम किया। दोनों टीमों की जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट के लीग चरण में मजबूत शुरुआत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *