लखनऊ पुलिस लाइन के सफाईकर्मी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने प्रेमी को कट्टा खरीदने के लिए 8 हजार रुपए दिए थे। 10 दिन में 400 कॉल कर लोकेशन शेयर की और पति को गोल
.
पुलिस ने पति की मौत के बाद पत्नी चांदनी (28) के चेहरे पर गम और माथे पर शिकन नहीं देखी। संदेह होने पर सीडीआर और सर्विलांस की मदद ली, जिससे पता चला कि प्रदीप की पत्नी की एक अज्ञात नंबर पर 10 दिन में 400 बार बातचीत हुई है।
घटना वाले दिन भी पत्नी लगातार एक ही समय पर पति और उस नंबर के संपर्क में थी। जांच में सामने आया कि दूसरा नंबर उसकी पत्नी के प्रेमी बच्चा लाल का है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह चांदनी और बच्चा लाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
लखनऊ पुलिस लाइन के सफाईकर्मी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहले घटनाक्रम को सिलसिलेवार समझते हैं…
गांव के बाहर मिला था शव
घटना 25 अक्टूबर की रात बीकेटी थाना क्षेत्र की है। मामपुर बाना के रहने वाले 24 वर्षीय प्रदीप गौतम का गांव के बाहर खून से लथपथ शव मिला था। प्रदीप गौतम पुलिस लाइन में सफाईकर्मी थे। पुलिस ने उसकी पत्नी चांदनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की थी।
बीकेटी पुलिस टीम ने मामले की खुलासा करते हुए मंगलवार को सुबह करीब 5.45 पर खड़ंजा मार्ग, मामपुर श्मशान घाट के पास से हत्यारोपी कमासिन बांदा के रहने वाले बच्चा लाल (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का मृतक प्रदीप की पत्नी चांदनी से अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

संविदा कर्मी प्रमोद कुमार गौतम का शव गांव के बाहर खून से लथपथ मिला था। उसकी बाइक गायब थी।
हत्या की पूरी साजिश पढ़िए…
कट्टा खरीदने के लिए पत्नी ने प्रेमी को दिए रुपए
पुलिस जांच में सामने आया कि चांदनी पति प्रदीप की शराब की लत से तंग आ चुकी थी। इस वजह से चांदनी ने प्रदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने बच्चा लाल से प्रदीप की हत्या करने को कहा। बच्चा लाल ने मना किया। इस पर चांदनी ने कहा कि वह नहीं मारेगा तो किसी दूसरे से मरवा देगी। इससे गुस्से में आकर बच्चा लाल प्रदीप की हत्या करने के लिए तैयार हो गया।
बच्चा लाल ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप को मारने की योजना दिल्ली से ही बन गई थी। इसके बाद दोनों लखनऊ पहुंचे। कुछ दिन बाद बच्चा लाल बांदा चला गया। पत्नी चांदनी ने 8 हजार रुपए कट्टा खरीदने के लिए प्रेमी को भेजे। इसके बाद बच्चा लाल ने कट्टा खरीदा।

आरोपियों से तमंचा, मोबाइल और मृतक की बाइक बरामद हुई है।
पत्नी लगातार प्रेमी को देती रही पति की लोकेशन
योजना के तहत 25 अक्टूबर को बच्चा लाल लखनऊ पहुंचा। इटौंजा में एक होटल लिया। चांदनी लगातार अपने पति की लोकेशन बच्चा लाल को देती रही। प्रदीप रोज शराब पीने के लिए मामपुर चौराहे पर जाता था। चांदनी लगातार अपने पति को फोन करके उसकी लोकेशन पूछती और प्रेमी को बताती।
वहां पहुंचते ही बच्चा लाल प्रदीप से मिल गया। उसे शराब पिलाने के बहाने गांव के पास आउटर रिंग रोड के किनारे ले गया। शराब खरीदने के लिए बच्चा लाल ने प्रदीप को 500 रुपए दिए। वहां दोनों ने शराब पी। उसने कम शराब पी और प्रदीप को अधिक पिलाई। प्रमोद जब नशे में हो गया, तो तमंचे से उसके पीठ में गोली मार दी। वह जमीन पर गिर गया, तो एक गोली उसके सिर में मारी। उसके बाद प्रदीप की बाइक से फरार हो गया था।
अब जानिए कैसे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…
इटौंजा मिली थी प्रेमी की लोकेशन
इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया- अज्ञात नंबर को सर्विलांस पर लगाने पर उसकी लोकेशन घटना वाले दिन इटौंजा की मिली। इसके बाद चांदनी के पति प्रदीप के आसपास मिली। पुलिस ने संदेह होने पर तलाश शुरू की। आरोपी के इटौंजा के होटल में रुकने की जानकारी मिली। वहां पर जानकारी करने पर सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस हत्या के खुलासा करते हुए बच्चा लाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पति की मौत के बाद पत्नी चांदनी (28) के चेहरे पर गम और माथे पर शिकन नहीं देखी।
अब हत्या आरोपियों की लव स्टोरी पढ़िए…
रॉन्ग कॉल से हुई जान-पहचान
ADCP अमोल मुरकुट के अनुसार, चांदनी के पास फरवरी 2025 में बच्चा लाल की रॉन्ग कॉल आई। उसके बाद से दोनों बातचीत करने लगे। दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ गए। कुछ ही दोनों में दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।
जुलाई में चांदनी की ननद की शादी थी। उस दौरान बच्चा लाल उनके घर आया। चांदनी ने उसे अपनी सहेली का देवर बताकर सप्ताहभर घर में रखा। इस दौरान दोनों की नजदीकियां और बढ़ गईं। दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। उसने शादी के कामों में परिवार के लोगों का हाथ भी बंटाया। शादी की भाग-दौड़ की वजह से किसी ने उसके ऊपर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया।

योजना के तहत 25 अक्टूबर को बच्चा लाल लखनऊ पहुंचा। इसके बाद प्रमोद को गोली मारकर फरार हो गया था।
दिल्ली में साथ रहे 20 दिन
पुलिस जांच में पता चला कि ननद की शादी के बाद चांदनी बच्चा लाल के साथ दिल्ली चली गई। उसने घरवालों को बताया कि सहेली के साथ काम करने जा रही है। दोनों करीब 20 दिन तक दिल्ली में साथ रहे। उसके बाद चांदनी लखनऊ लौट आई थी। दोनों लखनऊ में छिप-छिपकर मिलते रहे।
8 साल पहले हुई थी शादी
चांदनी और प्रदीप की शादी 8 साल पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद दोनों अकेली हो गई। अब परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखरेख कर रहे हैं।
————–
संबंधित खबर भी पढ़िए…
लखनऊ में संविदाकर्मी की गोली मारकर हत्या:सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला, पास में शराब की बोतल-नमकीन पड़ी थी

लखनऊ में शनिवार आधी रात संविदा कर्मी युवक की हत्या कर दी गई। मामपुर बाना गांव के बाहर खून से लथपथ युवक का शव मिला। उसकी पीठ पर गोली मारी गई। मृतक की पहचान प्रदीप गौतम के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन में तैनात था। डेडबॉडी के पास से शराब के कई पाउच बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
