मुख्य बातें

‘दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेते हैं’: अरवल में सम्राट चौधरी ने लालू यादव को ‘चोर’ कहा, विपक्ष पर साधा निशाना – Arwal News

‘दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेते हैं’:  अरवल में सम्राट चौधरी ने लालू यादव को ‘चोर’ कहा, विपक्ष पर साधा निशाना – Arwal News

मंगलवार को अरवल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए BJP नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष, खासकर लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव को ‘चोर’ बताया और कहा कि उन्हें कोई भी ऐसा कहने से नहीं रोक सकता।

.

चौधरी जब लालू यादव के शासनकाल के बारे में जनता को बता रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार नारेबाजी की जा रही थी। इस पर सम्राट चौधरी ने नारेबाजी करने वालों को सीधे संबोधित करते हुए लालू यादव को चोर कहा।

‘मैं दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता हूं’

उन्होंने कहा, “मैं सम्राट चौधरी हूं, मैं दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि नारेबाजी करने वाले राजद के लोग हैं और इससे राजद पार्टी के संस्कार झलकते हैं। इसके बाद नारेबाजी शांत हो गई और चौधरी ने अपना भाषण जारी रखा।

नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना लेकर शेर की तरह दहाड़ते – सम्राट चौधरी

अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की तुलना वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री की ‘चाबी’ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ में थी, लेकिन अब नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना लेकर शेर की तरह दहाड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अमेरिका के सामने न तो झुके और न ही समझौता किया, बल्कि आंख में आंख मिलाकर बात की।

‘कमल खिलाकर अरवल का विकास करेंगे’

सम्राट चौधरी ने अरवल विधानसभा के दोनों प्रत्याशियों, मनोज शर्मा और पप्पू वर्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह ‘शर्मा और वर्मा’ की जोड़ी है जो कभी डरने वाली नहीं है, और दोनों मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में कमल खिलाकर अरवल का विकास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *