मुख्य बातें

महम में सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी: खाद की दुकान पर 2890 यूरिया बैग मिले, अनियमितता की शिकायत, नोटिस जारी – meham News

महम में सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी:  खाद की दुकान पर 2890 यूरिया बैग मिले, अनियमितता की शिकायत, नोटिस जारी – meham News


महम में खाद की दुकान पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग टीम।

रोहतक जिले के महम में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी पर छापेमारी की। इस दौरान कंपनी में यूरिया खाद के 2890 बैग मिले, जिनका स्टॉक मशीन और कागजों से मेल खा गया। यह कार्रवाई किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की

.

परचेज विभाग के कंट्रोल इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ दुकान समय पर न खोलने और खाद वितरण में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए टीम ने यह कार्रवाई की।

सीएम फ्लाइंग टीम ने इसी दुकान पर छापेमारी की।

जांच के दौरान, हालांकि स्टॉक और कागजात सही पाए गए, लेकिन कंपनी मालिक को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। टीम ने कंपनी को चेतावनी दी कि वे दुकान नियमित रूप से खोलें और किसानों को उनकी मांग के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराएं।

इस छापेमारी के दौरान उड़न दस्ता के उप निरीक्षक रामनिवास, सीआईडी इंस्पेक्टर दिनेश ढांका, सीआईडी इंस्पेक्टर अनिल और एएसआई मंदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *