मुख्य बातें

सिरसा की युवती को राजस्थान का युवक ले गया: दोस्त के साथ आया, मुंह ढका हुआ था, लोवर-टी-शर्ट में घर से निकली – Sirsa News

सिरसा की युवती को राजस्थान का युवक ले गया:  दोस्त के साथ आया, मुंह ढका हुआ था, लोवर-टी-शर्ट में घर से निकली – Sirsa News

सिरसा की एक लड़की को राजस्थान का युवक भगा ले गया। आरोप है कि राजस्थान का युवक अपने दोस्त को लेकर आया हुआ था। दोनों ने अपने मुंह ढके हुए थे और लड़की को साथ लेकर दोनों राजस्थान की ओर फरार हो गए। लड़की बालिग है और रात्रि को लोवर टी-शर्ट में ही अपने घर से

.

पुलिस के अनुसार, लड़की की युवक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। परिवार का आरोप है कि युवक उसे झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। अब मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाने में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 4 से मोहन सिंह ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 12वीं की पढाई के बाद ग्रेजुएशन कर रही थी। बुधवार रात करीब साढे 12 बजे उसकी बेटी को राजस्थान का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। उनके साथ एक अन्य लड़का भी था। दोनों ने अपने मुंह ढके हुए थे। मगर उनको युवक के बारे में शक है कि उसकी बेटी को वहीं भगाकर ले गया है। उसकी बेटी अभी तक घर नहीं लौटी है। उसी युवक ने उसकी बेटी को कहीं छिपा रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *