.
आज की सबसे बड़ी खबर VDO भर्ती परीक्षा की है। पहली बार एक पारी में परीक्षा कराई गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1.बारात चढ़ने से पहले VDO भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों के लिए बोर्ड के नए बदलावों के साथ रविवार को एग्जाम हुआ। परीक्षा के लिए 38 जिलों सेंटर बनाए गए थे। प्रदेशभर में 80.94% अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पाली में बारात चढ़ने से पहले दूल्हा परीक्षा देने पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें
2. कोटा स्टेशन पर नेशनल तीरंदाज की ट्रेन से गिरकर मौत कोटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात नेशनल लेवल तीरंदाजी खिलाड़ी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक आपने साथियों के साथ खाना लेने के लिए उतरने के लिए गेट पर खड़ा था। इस दौरान गिर गया। चलती ट्रेन और प्लेट फॉर्म के बीच फंसने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
3. राजस्थान में 28000 फीट की ऊंचाई से मिसाइलें दागीं रेत के धोरों में टैंक गरज रहे हैं। 28 हजार फीट तक की ऊंचाई से लड़ाकू विमानों ने मिसाइलें दागीं। सेना के जांबाज चुन-चुनकर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों सेनाओं की ये सबसे बड़ी एक्सरसाइज है। पूरी खबर पढ़ें
4. जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल की बिल्डिंग से छात्रा के कूदने का CCTV जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल में 4th फ्लोर से कूदकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 1 नवंबर (शनिवार) को हुई इस घटना का VIDEO सामने आया है। करीब 10 सेकेंड के CCTV फुटेज में पहले बच्ची स्कूल की रेलिंग पर चढ़कर बैठती है। इसके बाद नीचे कूद जाती है। पूरी खबर पढ़ें

5. राजस्थान में 180 RPS अफसरों के ट्रांसफर राजस्थान में 180 राजस्थान पुलिस सर्विस (RPS) के अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा की ओर से शनिवार देर रात ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। बीजेपी नेता से मारपीट मामले में विवादों में रहे डीएसपी भूराराम खिलेरी को बांसवाड़ा भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें
6. उदयपुर में घर में घुसा लेपर्ड उदयपुर के कुराबड़ इलाके में रविवार को लगातार दूसरे दिन लेपर्ड की दहशत रही। लेपर्ड रिहायशी इलाके में एक घर में जा घुसा, इसके बाद एक बुजुर्ग ने कमरे का बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने 4 घंटे बाद लेपर्ड को ट्रेंक्युलाइज किया। पूरी खबर पढ़ें

7. करंट की चपेट में आया कर्मचारी तारों में झूला अजमेर में बिजली लाइन पर काम करते समय ठेकेदार का कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। इससे वह तारों के बीच में पैरों के सहारे झूल गया। कर्मचारी करीब आधे घंटे तक लटका रहा। बाद में ग्रामीणों ने लाइट सप्लाई बंद कराकर बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें
8. महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान VDO ने किया सुसाइड जयपुर में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि महिला BDO, सरपंच और उसका बेटा अवैध भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। इससे डिप्रेशन में आकर VDO ने सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
9. सड़क पर पहली बार दिखा पेंगोलिन चित्तौड़गढ़ शहर में पहली बार अलग-अलग इलाकों में एक पेंगोलिन घूमता हुआ नजर आ रहा है…. कई राहगीरों ने इसे देखकर वीडियो भी बनाए। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास
10. 3 नंवबर से फिर बारिश का अलर्ट, 7 डिग्री बढ़ा तापमान प्रदेश में 3 नंवबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा…17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
