मुख्य बातें

अमृतसर में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर: परिवार पर कई केस दर्ज; कमिश्नर बोले नशा मुक्त शहर बनाना है – Amritsar News

अमृतसर में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर:  परिवार पर कई केस दर्ज; कमिश्नर बोले नशा मुक्त शहर बनाना है – Amritsar News


अमृतसर जिला प्रशासन ने आज थाना छेहरटा के अंतर्गत घनूपुर के ठट्ठी मोहल्ला क्षेत्र में एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की। प्रशासन ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध रूप से निर्मित इमारत को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

.

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अमृतसर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत आज फिर एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा परिवार नशे का अवैध कारोबार करता था।

अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलते हुए

नशा बेचने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

मुख्य आरोपी रजिंदर पर 6 नशे के मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी पर भी 2 मामले दर्ज हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी रजिंदर पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद भी नशे का कारोबार जारी रखता था। यह परिवार साल 2018 से लगातार इस अवैध धंधे में सक्रिय था। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि जो भी अमृतसर में नशा बेचेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस वर्ष NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले

भुल्लर ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस वर्ष NDPS एक्ट के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अब तक 1221 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 2276 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशीले पदार्थों में 259.052 किलोग्राम हेरोइन, 30.222 किलोग्राम अफीम, 325.577 किलोग्राम नशीला पाउडर, अन्य नशीले पदार्थों के साथ 2.91 करोड़ रुपए की ड्रग मनी और 103 वाहन जब्त किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *