मुख्य बातें

कोडरमा के केटीपीएस में हादसा; कर्मी हुआ गंभीर: कोयला रैक पॉइंट पर कर रहा था काम, होस पाइप की टक्कर से हुआ हादसा – koderma News

कोडरमा के केटीपीएस में हादसा; कर्मी हुआ गंभीर:  कोयला रैक पॉइंट पर कर रहा था काम, होस पाइप की टक्कर से हुआ हादसा – koderma News

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित केटीपीएस (बांझेडीह पावर प्लांट) में बुधवार सुबह एक हादसे में 35 वर्षीय कर्मी प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंगारडीह गांव निवासी प्रकाश यादव प्लांट के कोयला रैक पॉइंट पर कार्यरत थे।

.

वह मालगाड़ी की बोगियों को एक-एक कर अलग करने का काम कर रहे थे ताकि कोयला उतारा जा सके। इसी दौरान मालगाड़ी में लगा एक होज पाइप अचानक उनके चेहरे से टकरा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने में हुई देरी, बिगड़ी हालत

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन एम्बुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। देर से मिली चिकित्सीय मदद के कारण प्रकाश की स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

प्लांट प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना की खबर मिलते ही प्रकाश यादव की पत्नी और परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत देखकर वे रो पड़े। स्थानीय कर्मचारियों ने एम्बुलेंस की देरी को लेकर प्लांट प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *