मुख्य बातें

धनबाद में नदी में डूबे पांच युवक, एक की मौत: तीन को लोगों ने सुरक्षित बचाया, एक लापता; कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान हुआ हादसा – Dhanbad News

धनबाद में नदी में डूबे पांच युवक, एक की मौत:  तीन को लोगों ने सुरक्षित बचाया, एक लापता; कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान हुआ हादसा – Dhanbad News

धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल स्थित तेलमच्चो में दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गए पांच युवकों में से दो डूब गए। इस घटना में तीन अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे

.

यह घटना महुदा थाना क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी रांची से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, जो लापता युवक की खोजबीन में मदद करेगी।

श्रद्धालु दामोदर नदी में स्नान के लिए एकत्रित हुए थे

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी में स्नान के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धनबाद डीसी से तत्काल एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की। इसके बाद डीसी ने रांची स्थित एनडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दी, जिसके बाद टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *