यूपी में रिश्तेदार के साथ दुर्व्यवहार पर पुलिस से भिड़ते मासूम शर्मा।
उत्तर प्रदेश में एक रामकथा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की यूपी पुलिस के साथ बहस की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें यूपी पुलिस सिंगर के रिश्तेदार को मंच से धक्के मारकर नीचे उतारते और खींचकर ले जाती दिख रही है। कार्यक्रम में मासूम की एंट्री बॉ
.
यह पूरा विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में जिस शख्स को यूपी पुलिस ने धक्के मारकर खींचकर ले जाती दिख रही है, वो मासूम शर्मा के जीजा करमू के भाई धरमू हैं। जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और देसी पत्रकार के तौर पर जाने जाते हैं।
बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की रात को सहारनपुर में कैलाशानंद महाराज के श्रीरामकथा कार्यक्रम हुआ। जिससे NRI अजय गुप्ता की ओर से करवाया गया। अजय गुप्ता बंधुओं पर अफ्रीका में कारोबार के दौरान राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। रामकथा कार्यक्रम में मासूम शर्मा को परफॉर्म करना था।
उनके साथ गए जीजा के भाई धरमू को पुलिस ने मंच से उतारकर धक्के मारना शुरू कर दिया। मासूम शर्मा ने उनके साथ पुलिस का दुर्व्यवहार देखा तो वे भी मंच से उतरकर उनके पीछे दौड़ पड़े। कार्यक्रम स्थल से बाहर पुलिस धक्के मारते हुए पुलिस धरमू को लेकर गई। इस वीडियो पर सफाई देते हुए धरमू ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर को राक्षस बताया है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस के साथ मासूम शर्मा की कहासुनी भी हुई। वीडियो में एक पुलिसकर्मी मासूम शर्मा के कंधे पर हाथ रखे हुए खड़ा है। जबकि दूसरे पुलिसकर्मी के साथ मासूम की तीखी बहस हो रही है। हालांकि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आयोजक इसे रिजर्व सीट पर धरमू के बैठने से जुड़ा मामला बता रहे हैं।
मासूम शर्मा के जीजा करमू के भाई धरमू को नीचे गिराकर खींच कर ले जाती यूपी पुलिस।
लाइव आकर धरमू ने 5 पॉइंट में बताया घटनाक्रम…
- कार्यक्रम स्थल पर थी अव्यवस्था: मासूम शर्मा के जीजा करमू के भाई धरमू ने घटना के बाद लाइव आकर बताया कि कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ था। महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही थी। लेकिन पुलिस के द्वारा महिला कॉन्स्टेबल वहां पर तैनात नहीं की गई थी।
- घटना का VIDEO बनाने पर हुआ विवाद: धरमू ने कहा-कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था देखकर मेरे भीतर का पत्रकार जाग गया। जिसके बाद मैंने वहां हो रहे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मी भड़क गए और मेरी तरफ आए। मुझे वहां से धक्के मारकर बाहर ले गए। जिस प्रकार से मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ, उसका जिम्मेदार एक इंस्पेक्टर है।
- इंस्पेक्टर को राक्षस कहा: विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लाइव होकर धरमू ने कहा कि इंस्पेक्टर राेजंत त्यागी पुलिसकर्मी नहीं राक्षस है। जिसने यूपी पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का काम किया है। हमारी लीगल टीम उसके खिलाफ एक्शन लेगी। टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
- आयोजकों को भी जिम्मेदार बताए: कार्यक्रम को लेकर धरमू ने कहा कि विवाद के लिए कार्यक्रम आयोजक NRI अजय भी जिम्मेदार हैं। जिन्होंने विवाद के बावजूद अब तक माफी नहीं मांगी है। हमें था कि विवाद के कुछ समय बाद उनका फोन आएगा, लेकिन उन्होंने अभी तक संपर्क नहीं किया। इंतजाम की जिम्मेदारी आयोजकों की भी रही है।
- एडीजीपी को भेजी शिकायत: धरमू ने बताया कि उनकी लीगल टीम ने इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसएसपी सहारनपुर को शिकायत भेजी है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में धरमू को धक्के मारकर बाहर ले जाते हुए पुलिस।
बिना परफार्म किए ही लौटे मासूम शर्मा यूपी के सहारनपुर में धरमू के साथ हुए विवाद के बाद मासूम शर्मा ने बिना परफॉर्म किए ही वहां से लौट आए। एक महीने में यह दूसरा मौका है, जब किसी विवाद के कारण मासूम शर्मा बिना परफार्म किए लौटे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए लाइव शो में विवाद के बीच गंदे इशारे करते हुए बाहर चले गए थे। उस मामले में मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। जिसमें कहा था कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से वो घटना हुई।
SSP ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट यूपी के सहारनपुर में मासूम शर्मा के साथ गए धरमू के विवाद में धक्का-मुक्की के साथ झड़प भी हुई, जिसमें धरमू को मामूली चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने संज्ञान लिया और सीओ सिटी आंकिक रुचि गुप्ता को जांच सौंप दी है। एसएसपी ने पांच दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीका सिंह के साथ कार्यक्रम में एंट्री लेते हुए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा।
सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 5 विवाद
- चंबल के डाकू गाने पर FIR: मासूम शर्मा के इस साल कई गानों पर बैन लगा। मार्च 20025 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में प्रतिबंधित गाना चंबल के डाकू गाने पर एफआईआर भी दर्ज हुई। यह गाना गन कल्चर को बढ़ावा देने की वजह से हरियाणा सरकार ने बैन कर दिया था।
- एक खटोला जेल के भीतर गाने पर माइक छीनाः इसी साल गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने प्रतिबंधित गाना एक खटोला जेल के भीतर गाया तो पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिया। यही नहीं मंच पर मासूम शर्मा के हाथ से माइक भी छीन लिया।
- 14 गानों को यूट्यूब से हटवाया गयाः हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के कम से कम 14 गाने बैन किए हैं। इनमें ट्यूशन बदमाशी की, 60 मुकदमे और खटोला शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये गीत हिंसा व गन को बढ़ावा देते हैं। हालांकि सिंगर ने दावा किया कि सत्ता में बैठे एक व्यक्ति ने व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते ऐसा करवाया।
- मंच पर फैन का गला पकड़ा: गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मासूम शर्मा ने मंच पर एक फैन का गला पकड़ धक्का दिया था। फैन का कहना था कि वो सेल्फी लेने गया था। वहीं मासूम शर्मा ने सफाई दी कि वो फैन नहीं बल्कि साउंड कर्मी था। विवाद होने पर मासूम ने युवक से माफी मांग ली थी।
- ऑस्ट्रेलिया में मंच पर गंदे इशारे: ऑस्ट्रेलिया में हुए लाइव शो में विवाद के बीच गंदे इशारे करते हुए बाहर चले गए थे। हरियाणवी लोगों ने वहां पर कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। जिसमें विशेष गाने की डिमांड पूरी नहीं होने पर दर्शकों ने हूटिंग कर दी। जिसे मासूम शर्मा ने अभद्र शब्द कहकर संबोधित किया तो दर्शकों का गुस्सा भड़क गया। बाद में कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकलना पड़ा।

अब पढ़िए, कौन हैं कथा करवाने वाले NRI अजय गुप्ता सहारनपुर के रायवाला मार्केट में राशन और मसालों की दुकान चलाने वाले शिवकुमार गुप्ता के तीन बेटे अजय (50), अतुल (47) और राजेश (44) हैं। तीनों भाइयों की पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज से हुई। अजय ने B.Com करने के बाद सीए किया। अतुल ने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया और छोटे भाई राजेश ने बीएससी किया।
ग्रेजुएशन करने के बाद यानी करीब 25 साल पहले सहारनपुर से गुप्ता ब्रदर्स बिजनेस के लिए साउथ अफ्रीका चले गए। वहां उनका कारोबार ऐसा फैला कि वो लोग साउथ अफ्रीका के टॉप-10 अमीर कारोबारी परिवारों में शुमार हो गए।
हालांकि, उन पर हमेशा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के नजदीकी होने और सियासी फायदे से कारोबार में आगे बढ़ाने का आरोप लगता रहा। हाल ही में इंटरपोल ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अतुल और राजेश गुप्ता के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।

रामकथा में NRI अजय गुप्ता स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी महाराज की आरती करते हुए।
राजनीति में दखल ने बढ़ाई मुश्किलें जैसे-जैसे कारोबार और प्रभाव बढ़ा, गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका की राजनीति में भी दखल देना शुरू कर दिया। साल-2016 में उप वित्त मंत्री मसोबिसि जोनस ने खुलासा किया कि गुप्ता बंधुओं ने उन्हें वित्त मंत्री पद देने का ऑफर किया था। इसके बाद उन पर राष्ट्रपति जुमा के प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी ठेके पाने और मंत्रियों की नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगे।
इस दौरान गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका में ऐसा माहौल बना कि उन्हें देश छोड़कर दुबई भागना पड़ा। यहां तक कि उनके कई कारोबार भी बिक गए। बढ़ते विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच साल- 2018 में साउथ अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी हुई। उसके बाद वे दुबई (UAE) भाग गए थे।

