जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में बीती रात एक संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा है। आरोप है कि यह महिला अपने चार साथियों के साथ बच्चों को निशाना बनाने के इरादे से गांव में घूम रही थी। महिला के पकड़े जाने पर उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में सवार होकर पांच लोग आए थे यह घटना रात करीब 11 बजे की है। गांव भंडाल हिम्मत (भंडाल बूटा) में एक गाड़ी में सवार होकर पांच लोग आए थे। गांव रामपुर रोड भंडाल बूटा में कुछ बच्चे गर्मी के कारण सड़क पर खेल रहे थे। अंधेरे में खड़ी गाड़ी से एक महिला बाहर निकली और बच्चों के आसपास घूमने लगी। वह मजदूर जैसी दिख रही थी।
साथी गाड़ी लेकर भागे जब ग्रामीणों ने उस महिला से पूछताछ की, तो वह डर गई और हिंदी में बात करने लगी। इसी दौरान उसके साथी गाड़ी लेकर रामपुर की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू में नगर परिषद चुनाव में ड्यूटी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने महिला को नूरमहल थाने के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरु की नूरमहल पुलिस ने संदिग्ध महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए अन्य चार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source link
