ट्रेलर में सीक्रेट चैंबर बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। जिसे बालोतरा आबकारी विभाग ने पकड़ लिया। ये शराब गुजरात में सप्लाई होनी थी। विभाग ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त कर लिया है। सीआई वीणा वैष्णव ने बताया- भारतमाला एक्सप्रेस-वे से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर नाकाबंदी की गई। बताया गया ट्रेलर आता दिखाई दिया तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रेलर से करीब 710 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जो गुजरात में सप्लाई होने जा रही थी। करीब तीन घंटे तक ली तलाशी
तस्करों ने ट्रेलर में प्लास्टिक पाइपों के नीचे एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट बनाकर शराब छिपाई हुई थी। करीब तीन घंटे तलाशी के बाद शराब बरामद की गई। इस चैम्बर में “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” लेबल वाली अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। 710 पेटी शराब मिली
आबकारी टीम ने कुल 710 पेटी शराब बरामद की। इसमें 400 पेटी व्हिस्की (निप्स), 168 पेटी वोडका (निप्स), 67 पेटी शराब की बोतलें और 75 पेटी व्हिस्की शामिल थी। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी, अतिरिक्त आयुक्त जोन जोधपुर और उपायुक्त आबकारी निरोधक दल जोधपुर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आबकारी अधिकारी EPF बाड़मेर ने टीम का सुपरविजन किया। AEO रविन्द्र प्रताप सिंह और CI वीणा वैष्णव ने टीम के साथ भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी की थी। विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है और नियमानुसार आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में AEO रविन्द्र प्रताप सिंह और गार्ड उमाराम की भूमिका सराहनीय रही।
Source link
