राजधानी लखनऊ के मवैया क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। आरपीएफ की टीम ने तिवारी होटल के पास रेलवे की भूमि पर वर्षों से बने कई दुकानों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौर
.
कई दिनों पहले दिया गया था नोटिस, अब हुई कार्रवाई
सूत्रों की माने तो, रेलवे की यह जमीन लंबे समय से स्थानीय दुकानदारों के अवैध कब्जे में थी। आरपीएफ ने इन दुकानों के मालिकों को कई दिन पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह RPF ने अभियान शुरू किया और बुलडोजर के जरिए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में चला बुलडोजर
कार्रवाई के दौरान मौके पर आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मवैया इलाके में वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी थी। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह के विरोध या विवाद को सख्ती से रोक दिया।
रेलवे की जमीन पर दोबारा कब्जा नहीं होने की चेतावनी
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने साफ किया कि जो भी व्यक्ति दोबारा इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
