सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ताला खोलने की कोशिश करती टीम।
करनाल में निर्मल कुटिया चौक के पास बंद कमरे अंदर एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव को चूहे कुतर चुके थे और डेडबॉडी फूल चुकी थी। अपना आशियाना की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। अपना आशियाना की टीम ने लात मार मारकर दरवाजा खोला। दरवाजा खुल
.
दरवाजे पर लात मार कमरे का गेट खोलती अपना आशियाना की टीम।
दुर्गंध आई तो पहुंची टीम
करनाल में निर्मल कुटिया के नजदीक सर्विस लेन वाली साइड में एक छोटा सा कमरा बना हुआ है। रविवार की देर शाम कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। राहगीरों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में यह अनुमान लगाते देर नहीं लगी कि अंदर मौजूद बुजुर्ग मृत है। राहगीरों ने अपना आशियाना आश्रम की टीम को कॉल किया। जिसके बाद राजकुमार अरोडा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

ईंट मरकर दरवाजा खोलने की कोशिश करते लोग।
बॉडी कई दिन पुरानी
राजकुमार अरोडा का कहना है कि दरवाजा खोलकर देखा तो शव की हालत बहुत ही खराब हो चुकी थी। उसके पैरों को चूहों ने कुतर दिया था। दुर्गंध भी काफी ज्यादा आ रही थी। ऐसे में अनुमान है कि बॉडी काफी दिन पुरानी है। आसपास के लोगों से पता चला है कि मृतक बुजुर्ग निर्मल कुटिया पर ही खाना खाने के लिए जाया करता था, लेकिन उसकी पहचान के बारे में किसी को नहीं पता है। अभी कोई आधार कार्ड नहीं मिला है। पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची व अपना आशियाना की टीम।
72 घंटे तक बॉडी को मोर्चुरी हाउस में रखवाएंगे
राजकुमार अरोडा ने बताया कि बॉडी मिलने की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी हाउस करनाल भेज दिया है। 72 घंटे में पहचान नहीं हो पाती है तो शव को अपना आशियाना की टीम द्वारा दाह संस्कार करवाया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है
