मुख्य बातें

जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट: बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से छीने नगद, CCTV में कैद हुए आरोपी – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट:  बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से छीने नगद, CCTV में कैद हुए आरोपी – Jamshedpur (East Singhbhum) News


जमशेदपुर स्थित बिरसानगर में सोमवार को दिनदहाड़े पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस में 10 लाख रुपए की लूट हुई। तीन सशस्त्र अपराधियों ने कंपनी मालिक से नगदी छीनी और फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

.

तीनों आरोपी बाइक से आए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

महिला कर्मचारी से पूछताछ करती पुलिस।

कार्यालय में मजदूरों के भुगतान के लिए कैश गिन रहे थे

डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह अपने कार्यालय में मजदूरों के भुगतान के लिए कैश गिन रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद तीन युवक ऑफिस में घुस आए।

बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की

बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पंकज कुमार और उनके कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद मेज पर रखे 10 लाख रुपए से भरे बैग को लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कार्यालय से बाहर निकले और कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। भागते समय उन्होंने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

बाइक से भागते वक्त तीनों आरोपियों की सीसीटीवी में तस्वीर आ गई।

बाइक से भागते वक्त तीनों आरोपियों की सीसीटीवी में तस्वीर आ गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अपराधियों के हुलिए की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, कंपनी मालिक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराधियों को नगदी की जानकारी पहले से कैसे मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *