राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आरोप लगाए हैं। – फाइल फोटो
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और राजद सांसद एडी सिंह ने दावा किया है कि बिहार चुनाव के ‘पहले फेस की वोटिंग से पहले हरियाणा से 6 हजार लोग बिहार भेजे गए।
.
हरियाणा से 3 नवंबर को 6 विशेष ट्रेनें चलीं। पहली सुबह 10 बजे करनाल से बरौनी, दूसरी ट्रेन सुबह 11 बजे करनाल से भागलपुर गई। दिन में 3 और 4 बजे गुरुग्राम से भी दो ट्रेनें भागलपुर गईं। हर ट्रेन में औसतन 1,500 यात्री थे।
बिहार की सभी 243 सीट पर 2 चरण में चुनाव हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। – फाइल फोटो
सिब्बल ने ये 5 सवाल उठाए
- क्या जो लोग गए, वे बिहार के वोटर हैं या योजना के तहत भेजा गया?
- क्या इसकी बुकिंग भाजपा या जदयू ने कराई?
- जो लोग इन ट्रेनों से पहुंचे, वे कहां ठहरे हैं और व्यवस्था किसने की?’
- क्या ट्रेनों का किराया भाजपा ने भरा?
- क्या ये ‘प्रोफेशनल वोटर्स’ हैं, जो निर्वाचन आयोग की मदद से फर्जी आईडी कार्ड बनवाकर वोट करते हैं?
त्योहारों में 12 हजार ट्रेनों का संचालन रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल से कहा गया, ‘त्योहार में यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखते हुए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें 10,700 निर्धारित व 2,000 अनिर्धारित ट्रेनें हैं। मंडल, जोन व बोर्ड स्तर पर वॉररूम बने हैं। किसी स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने पर तुरंत अनिर्धारित ट्रेनें लगाई जाती हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।’
॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
गुरुग्राम से बिहार के लिए दो चुनाव स्पेशल ट्रेन रवाना:BJP जिलाध्यक्ष रेलवे स्टेशन पर टिकट बांटते दिखे; विपक्ष ने खड़े किए सवाल

गुरुग्राम में रहने वाले बिहार के लोगों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से दो चुनाव स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। इन ट्रेन में दो दिन में 800 से ज्यादा प्रवासी लोग विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए रवाना हुए हैं। ट्रेन को गुरुग्राम भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें…
