मुख्य बातें

शिमला में पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत: दादा का अंतिम संस्कार करने गया था, पिता सेना से रिटायर – theog News

शिमला में पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत:  दादा का अंतिम संस्कार करने गया था, पिता सेना से रिटायर – theog News


ठियोग के झाखड़ी गांव के लक्की वर्मा की फाइल फोटो।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में दादा का अंतिम संस्कार करके घर लौट रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। ठियोग के झाखड़ी गांव के 36 वर्षीय लक्की वर्मा बीते मंगलवार को अपने वृद्ध दादा का अंतिम संस्कार करके रिश्तेदारों के साथ घर घर लौट रहे थे।

.

इस दौरान, पांव फिसलने से लक्की पहाड़ी से नीचे गिर गए। सिर पर गहरी चोट लगने के बाद मौके पर काफी खून भी बह गया। इसके बाद, ग्रामीण लक्की को आईजीएमसी अस्पताल शिमला लाए। यहां पर डॉक्टरों ने लक्की वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

ठियोग के लक्की वर्मा की फाइल फोटो।

लक्की वर्मा सोशल वर्कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर लक्की अक्सर प्रशासन के समक्ष उठाते रहते थे। उनके निधन के बाद ठियोग क्षेत्र में शोक की लहर है। ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा और मौजूदा MLA कुलदीप सिंह राठौर ने लक्की के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कल दादा का अंतिम संस्कार, आज पोते का

लक्की वर्मा के वृद्ध दादा मस्त राम काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीते सोमवार दोपहर बाद उनका घर पर निधन हो गया। मंगलवार को दादा का झाखड़ी गांव में अंतिम संस्कार किया गया। आज उसी जगह पोते की चिता जली।

लक्की वर्मा की फाइल फोटो।

लक्की वर्मा की फाइल फोटो।

माता-पिता और बहन को पीछे छोड़ गए लक्की

लक्की के पिता लायक राम भारतीय सेना से रिटायर हैं। उनका इकलौता सहारा उनसे छिन गया है। लक्की वर्मा अपने पीछे माता-पिता और पत्नी को छोड़ गए हैं, जबकि लक्की की दो बड़ी बहनों की पहले शादी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *