मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: 5 झुलसे, देर रात लगी आग; सभी सोए थे, संभलने का मौका तक नहीं मिला – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत:  5 झुलसे, देर रात लगी आग; सभी सोए थे, संभलने का मौका तक नहीं मिला – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में जलने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके 2 बच्चे और मां शामिल हैं।

.

हादसे में तीन महिला समेत 5 लोग झुलस गए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। डॉक्टर के मुताबिक घायल भी 98 फीसदी जल चुके हैं।

वहीं एक युवक मामूली रूप से झुलसा है, जिसका इलाज मोतीपुर पीएचसी में चल रहा है।

घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर-13 में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गई। घर के अंदर सो रहा परिवार आग की चपेट में आ गया।

DSP सुचित्रा कुमारी ने कहा, थर्ड फ्लोर पर आग लगी थी। पांच सदस्यों की मौत हुई है। कुल 5 घायल हुए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। देर रात घटना हुई, तब सभी सो रहे थे। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद की 3 तस्वीरें….

आग में पूरी तरह जल चुका युवक का शव।

आग के बाद घर में हर तरफ राख का ढेर फैला है।

आग के बाद घर में हर तरफ राख का ढेर फैला है।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को SKMCH में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को SKMCH में भर्ती कराया गया है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मोतीपुर नगर परिषद के सभापति कुमार राघवेंद्र राघव ने बताया, ललन साह के घर आग लगी है। ललन साह, उनकी मां, पत्नी और 2 बच्चों की मौत हुई है। परिवार के सदस्य झुलसे भी हैं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। FSL टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।

मृतकों में पति-पत्नी, मां, उनके दो बच्चे

  • ललन कुमार साह(35)
  • पूजा कुमारी, पत्नी(30)
  • सृष्टि, बेटी- 7
  • गोली, बेटा- 2
  • सुशीला देवी, ललन की मां(65)

घायलों में-

  • लाल बाबू प्रसाद(60), ललन साह के मामा
  • पुष्पा देवी (50), लाल बाबू की पत्नी
  • साक्षी(14), लाल बाबू की बेटी
  • माला देवी(40), रिश्तेदार
  • अर्जुन कुमार(30), ललन साह के भाई

———-

इसे भी पढ़िए…

पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत:पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई; इंदिरा आवास योजना से बना था घर

पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। मकान की छत गिरने से मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून(30), उनकी बेटी रुसार(12), बेटा मो. चांद(10) और बेटी चांदनी(2) की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *