भिवानी के नागरिक अस्पताल का आपातकालीन विभाग
भिवानी में पंप मैनेजर का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। जिसमें पंप मैनेजर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मैनेजर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी शहर में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार द
.
भिवानी की इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह हालुवास पंप पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। शाम करीब 5 बजे के आसपास वह अपनी मोटरसाइकिल पर हालुवास से भिवानी मुक्तिधाम वाले रास्ते से आ रहा था। हनुमान मंदिर के पीछे पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। जो तेज गति में था और लापरवाही से चला रहा था। जिसने गलत साइड में आकर उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार उसने कहा कि इस एक्सीडेंट के बाद आरोपी मोटरसाइकिल सवार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल जितेंद्र को संभाला। जिसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
