मुख्य बातें

मनाली से चुराई कार के साथ दो अरेस्ट: पांवटा साहिब में चढ़े पुलिस के हत्थे; दिल्ली-UP के रहने वाले हैं – Manali News

मनाली से चुराई कार के साथ दो अरेस्ट:  पांवटा साहिब में चढ़े पुलिस के हत्थे; दिल्ली-UP के रहने वाले हैं – Manali News

मनाली पुलिस द्वारा दबोचे गए दोनों कार चोर।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली से चोरी हुई बलेनो कार के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 13 नवंबर 2025 को की गई। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिय

.

12 नवंबर को दर्ज हुई थी शिकायत मनाली थाना में 12 नवंबर 2025 को मनप्रीत सिंह पुत्र रोशन सिंह, निवासी नदाला (होशियारपुर, पंजाब) ने शिकायत दर्ज कराई थी। वर्तमान में वह बराण, मनाली में रहते हैं। शिकायत में बताया गया कि उनके होटल के दो कर्मचारियों ने उनकी बलेनो कार (HP01KA-0127) चुरा ली। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 305(a), 331(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

मानव खुफिया और तकनीकी निगरानी से मिली सफलता शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानव खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। जांच के दौरान चोरी हुई कार को बरामद कर लिया गया।

दिल्ली और यूपी के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोहित विग (निवासी गीता कॉलोनी, गांधी नगर, पूर्वी दिल्ली) और अभिराज शाक्य (निवासी रोजीव नगर, जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में की। दोनों को पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया गया।

अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 14 नवंबर 2025 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 नवंबर 2025 तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *