राजवीर जवंदा की फिल्म यमला का ट्रेलर लॉन्च करते समय मंच पर भावुक हुए पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख।
पंजाबी सिंगर-एक्टर स्वर्गीय राजवीर जवंदा की ‘फिल्म यमला’ 28 नंवबर को रिलीज हो रही है। परिवार ने फिल्म से जुड़े लोगों के साथ मिलकर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। ट्रेलर लॉन्च करते वक्त पंजाबी सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रही। उनमें से सिंगर मनकीरत
.
सिंगर मनकीरत जब मंच पर आए तो उनके साथ राजवीर जवंदा का पूरा परिवार, फिल्म में भूमिका निभा रहे गुरप्रीत गुग्गी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मनकीरत औलख को जब बोलने के लिए माइक पकड़ाया गया तो वो भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमा हॉल भरने हैं और महसूस करवाना है कि वो हमारे बीच ही हैं।
राजवीर जवंदा की मां के पैरों में झुककर प्रणाम करते हुए मनकीरत औलख।
जग्गी टोहड़ा के लिखे गीत की लाइनें गाकर किया राजवीर को याद
मनकीरत औलख ने कहा कि मेरी जिंदगी में कई भाई जो मेरे बहुत अजीज थे, वो आज मेरे साथ नहीं हैं। जग्गी टोहड़ा ने गीत लिखा था और मैंने उस गीत को गाया था। गीत कहता है कि ना खुशी, ना चाह रेया, न सजण रहे ना वा रेया। ऐ दुनिया पावें लक्ख बसदी, टूटिया दिल कितों न जुड़िया-ए, हो मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया-ए।
उन्होंनें कहा कि न खुशी रही और न कोई चाह रही, न उन्हें चाहने वाले रहे और न कोई रहा। ये दुनिया चाहे लाख बसती हो, लेकिन टूटा हुआ दिल कहीं से नहीं जुड़ता है। मेरा सजण इतनी दूरी चला गया, जहां से कोई वापस नहीं मुड़ता है। मनकीरत के इस गीत को सुनकर सभी भावुक हो गए।
अमर पाजी इस मौके पर परिवार के साथ खड़े हैं, सैल्यूट है
मनकीरत औलख ने कहा कि मैं रात को लेट सोता इसलिए सुबह जरा देर से उठता हूं। सुबह-सुबह अमर पाजी का फोन आया कि यमला फिल्म में म्यूजिक मैं दे रहा हूं। यह सुनकर मैंने उन्हें कहा कि इसका मतलब म्यूजिक भी हिट जाएगा। मनकीरत औलख ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर पाजी के साथ की थी।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर वो परिवार के साथ खड़े हैं, तो इनको भी एक सैल्यूट बनता है। मनकीरत औलख ने कहा कि सभी सीनियर यहां खड़े हैं, मेरी जो ड्यूटी लगाओगे, मैं वहां आपके पास खड़ा मिलूंगा।
जवंदा की बेटी बोलीं- ट्रेलर देख के लगा पापा खड़े हैं
राजवीर जवंदा की बेटी अमानत ने कहा कि यह ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि पापा यहां खड़े हैं। ये पोस्टर देखकर लग रहा है कि पापा एक्टिंग करके खड़े हैं। ऐसे गल रहा है, जैसे गेम में फ्रिज करके स्टैच्यू बन जाते थे।
यह ट्रेलर देखकर मुझे यह भी लग रहा है कि मैं अपने पापा को भूल गई कि वो हैं नहीं इस दुनिया में। मैं उन्हें अब भी याद करती हूं। वो मेरे दिल में हैं। मैं उन्हें याद करती रहती हूंगी। रोज पाठ करती हूं। उनके लिए बस।
मां बोलीं- बेटे को हमेशा अपने साथ महसूस करती हूं
जवंदा की मां ने का कि मैं सब से बिनती करती हूं। मेरे बेटे की मूवी को परिवारों के साथ देखने जरूर जाना। बेशक मेरा बेटा इस दुनिया से चला गया है और हमारे बीच नहीं है, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि मेरा बेटा हमारे साथ है।
