मुख्य बातें

शिमला में रिटायर्ड कर्मचारी से 16 लाख की ऑनलाइन ठगी: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के बहाने भेजा लिंक, मोबाइल के मैसेज भी हैक – Shimla News

शिमला में रिटायर्ड कर्मचारी से 16 लाख की ऑनलाइन ठगी:  लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के बहाने भेजा लिंक, मोबाइल के मैसेज भी हैक – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के शिमला के मशोबरा में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के बहाने उनसे 16 लाख रुपए से अधिक की राशि ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर ढली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पु

.

पुलिस को दी शिकायत में पद्म देव, निवासी बाघी जुब्बड़, बल्देयां, शिमला ने बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 8 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर (9332882749) से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें एक वॉट्सऐप लिंक भेजा। इसमें ‘पीएनबी वन एपीके’ था, और उनसे लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के लिए लिंक खोलने को कहा।

कॉल के दौरान आए तीन-चार ओटीपी

अगले दिन, 18 नवंबर को, उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। पद्मदेव ने उस व्यक्ति के कहने पर वाट्सएप कॉल पर बात की। इसके दौरान जालसाज उनके मोबाइल का डेटा एक्सेस करने में सफल रहा। पीड़ित को कॉल के दौरान 3-4 ओटीपी प्राप्त हुए, हालांकि उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई ओटीपी साझा नहीं किया।

एक मैसेज के बाद मैसेज आने भी बंद

जब उन्हें शक हुआ और उन्होंने पूछताछ की तो उनके मोबाइल पर एक बड़ा डेबिट मैसेज आया और अन्य मैसेज आने बंद हो गए। बाद में, जब उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क किया, तो पता चला कि उनके फिक्स्ड डिपॉजिट से 16,01,030 रुपए निकाल लिए गए हैं। ठग ने पंजाब नेशनल बैंक सुन्नी की खाता संख्या का उपयोग करके यह रकम निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *