मुख्य बातें

ऑपेरशन ट्रेकडाउन : पंचकूला पुलिस ने पकड़े 70 बदमाश: 14 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, 2 की प्रॉपर्टी ध्वस्त, 10 हथियार बरामद – Panchkula News

ऑपेरशन ट्रेकडाउन : पंचकूला पुलिस ने पकड़े 70 बदमाश:  14 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, 2 की प्रॉपर्टी ध्वस्त, 10 हथियार बरामद – Panchkula News

पंचकूला में ऑपरेशन ट्रैकडाउन को लेकर जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ।

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर शुरू हुए ऑपरेशन ट्रैकडाउन में पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में 70 बदमाशों को सलाखों के पीछा पहुंचाया है। ऑपरेशन की शुरूआत 5 नवंबर से हुई और यह 20 नवंबर तक चला है।

.

पंचकूला डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने 15 दिन के दौरान 14 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को खाेला है। वहीं 14 बदमाशों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं 15 बदमाशों की प्रॉपर्टी ध्वस्त करवाने के लिए लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें से 2 बदमाशों की प्राॅपर्टी अभी तक ध्वस्त की जा चुकी है। जिसमें एक बदमाश बरवाला व दूसरा खड़ग मंगोली का रहने वाला है।

9 पिस्टल व एक रिवॉल्वर बरामद

पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान पंचकूला जिले में 9 देशी पिस्टल व एक रिवॉल्वर बरामद किया है। इसके अलावा 15 राउंड, एक चाकू व 2 मैग्जीन बरामद की हैं। वहीं 5 लाख 20 हजार रुपए कैश, 71 ग्राम सोना, 4 कार व 7 बाइक को बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 300 से अधिक शराब की बोतलों को भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों पर भी निगरानी रख रही है, जो जेल से छूटकर बाहर आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *