मुख्य बातें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बोर्ड परीक्षा सुधार पर बैठक: विशेषज्ञ प्राचार्य समिति ने 2025-26 के लिए अहम फैसले लिए – Gaurela News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बोर्ड परीक्षा सुधार पर बैठक:  विशेषज्ञ प्राचार्य समिति ने 2025-26 के लिए अहम फैसले लिए – Gaurela News


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विशेषज्ञ प्राचार्य समिति की इस बैठक में शैक्षणिक सत्

.

जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी की अध्यक्षता में यह बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि सभी प्रश्नपत्र ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जिले के विषय विशेषज्ञ सभी विद्यालयों के लिए समान प्रश्नपत्र बनाएंगे।

बोर्ड परीक्षा के लिए समान प्रश्नपत्र और एकीकृत मूल्यांकन लागू

इन प्रश्नपत्रों का उपयोग जिले के सभी विद्यालय अर्धवार्षिक परीक्षाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर करेंगे। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन एक समान आधार पर किया जा सकेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को इन परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा कर आगे की शैक्षणिक तैयारी और आवश्यक कार्रवाईयाँ सुनिश्चित की जाएंगी। यह पहल जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणामों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *