पदयात्रा में शामिल हुए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी।
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विधानसभा स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होनी थी, लेकिन सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के देर से पहुंचने
.
पदयात्रा के लिए स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता समय पर पहुंच गए थे। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद भी दोपहर 2 बजे पहुंचे, जिनका आतिशबाजी से स्वागत किया गया। हालांकि, सांसद के समय पर न पहुंचने के कारण स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सांसद शुक्रवार शाम 4 बजे पदयात्रा में शामिल हुए, जिसके बाद यात्रा शुरू हो सकी।
यह पदयात्रा मोहन बड़ोदिया के सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। पदयात्रा मोहन बड़ोदिया के नवीन बस स्टैंड पहुंची, जहां विधायक और सांसद ने फीता काटकर बस स्टैंड का लोकार्पण किया।
यूनिटी मार्च पदयात्रा में शामिल हुए सांसद।
इसके उपरांत, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार और जगदीश पाटीदार ने सांसद और विधायक का साफा बांधकर और हारमाला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक अरुण भीमावद ने मोहन बड़ोदिया में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत खोरिया को 80 लाख रुपए दिए गए हैं, और अन्य पंचायतों में भी 50-50 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य जारी हैं। विधायक ने मोहन बड़ोदिया में 30 करोड़ रुपए की लागत से रिंग रोड के निर्माण की भी घोषणा की, जो मोहन बड़ोदिया के चारों ओर के मार्गों को जोड़ेगा।
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशे से दूर रहने की अपील की।
