झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-एसआईआर की सीधी मार हमारे आदिवासियों पर, हमारे दलितों पर और हमारे मुसलमान भाइयों पर पड़ने जा रहा है। (फाइल)
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कहा कि अगर वे जबरन एसआईआर लागू करते, जैसा कि बिहार में किया गया, तो हमें इसका बहिष्कार करना चाहिए था। चुनाव तो हम हार ही चुके थे। अगर हम बहिष्कार करते, तो वैसे भी हार जात
.
एसआईआर जबरन लागू करेंगे तो हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए
इसलिए अब हम कहेंगे कि जहां भी वे इसे (एसआईआर) जबरन लागू करेंगे, हम राहुल गांधी से मांग करेंगे कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
जनता को वोट देने से ही वंचित कर दिया
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- जनता की कोई वैल्यू नहीं रही। पहले तो लगता था वोट की ताकत है। अब इन लोगों ने आपको आपके वोट से वंचित कर दिया है। कहां वोट दीजिएगा, किसे बोलिएगा।
उन्होंने कहा- एक बहुत बड़ा गेम भाजपा ने रचा है और इसकी सीधी मार हमारे आदिवासियों पर, हमारे दलितों पर और हमारे मुसलमान भाइयों पर पड़ने जा रहा है। इसलिए समय रहते सचेत हो जाइए और आ जाइए कांग्रेस पार्टी में। राहुल गांधी की बात सुनें और एसआईआर का विरोध करें।
