मुख्य बातें

पलवल में घर में घुसकर हमला, VIDEO: युवक बोला-थप्पड़ मारने का कारण पूछने पर गालियां दीं, फिर 3 गाड़ियों में आए हमलावर​​​​​​​ – Palwal News

पलवल में घर में घुसकर हमला, VIDEO:  युवक बोला-थप्पड़ मारने का कारण पूछने पर गालियां दीं, फिर 3 गाड़ियों में आए हमलावर​​​​​​​ – Palwal News

कार में सवार आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।

मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने चार नामजद सहित 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में ततारपुर गांव निवासी प्रेम ने बताया कि वह और उसके चाचा का बेटा गौतम पैदल अपने घर से ततारपुर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन लड़के आए, जिनमें पृथला गांव निवासी अक्षय भी शामिल था।

थप्पड़ मारने का कारण पूछने पर गालियां दीं

उन्होंने गौतम को चलती बाइक से थप्पड़ मारा। जब गौतम ने इसका कारण पूछा, तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और अपमानित किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि वे दस मिनट में वापस आएंगे।

करीब डेढ़ घंटे बाद अक्षय और 15-20 अन्य युवक तीन गाड़ियों में सवार होकर आए। उनके हाथों में पिस्टल, देशी कट्टा और डंडे थे। वे प्रेम के घर के बाहर खड़े हो गए। जैसे ही उन्होंने गौतम को देखा, उसके साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी।

थार गाड़ी से महावीर को टक्कर मारी

प्रेम ने कहा कि गौतम के बचाओ-बचाओ का शोर सुनकर प्रेम और उसके चाचा महावीर मौके पर पहुंचे। आरोपी अक्षय ने अपनी थार गाड़ी से महावीर को टक्कर मार दी। वहीं, गाड़ियों में सवार दीपक, विरेन, मड्‌डू और अन्य युवकों ने गौतम के साथ जमकर मारपीट की और उसे जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया।

झगड़ा होता देख गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग गए। भागते समय उन्होंने धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

चाचा घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

उन्हों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अवस्था में उसके चाचा महावीर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। जिनका उपचार चल रहा है।

गदपुरी थाना पुलिस ने इस संबंध प्रेम सिंह की शिकायत पर अक्षय, दीपक उर्फ बीजू, विरेन, मड्‌डू व 15-20 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *