मुख्य बातें

विद्यार्थियों को अस्पताल के ओपीडी पैथोलॉजी लैब की जानकारी दी गई – Bemetara News

विद्यार्थियों को अस्पताल के ओपीडी पैथोलॉजी लैब की जानकारी दी गई – Bemetara News

.

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा के हेल्थ केयर ट्रेड में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने तिल्दा-नेवरा के अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण किया। अस्पताल प्रबंधक डॉ. सूजय किरण टैडी द्वारा चिकित्सालय प्रबंधन विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

इसके बाद नर्सिंग अधीक्षक अल्पना मसीह ने विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों,ओपीडी, एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थिएटर आदि का निरीक्षण कराया और प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रिया गुड्डे ने नर्सिंग क्षेत्र में करियर संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। संस्था प्राचार्य कविता बाजपेई के मार्गदर्शन व शिक्षिका व्हीकोल्हे, अराधना जोसेफ एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक मांडवी साहू भ्रमण में शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *