मुख्य बातें

करनाल स्टेट हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत: ​​​​​​​दो की मौत, एक हालत गंभीर,डिवाइडर से टकराकर आमने-सामने की हुई टक्कर – Karnal News

करनाल स्टेट हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत:  ​​​​​​​दो की मौत, एक हालत गंभीर,डिवाइडर से टकराकर आमने-सामने की हुई टक्कर – Karnal News


हादसे के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करवाती पुलिस।

करनाल में इंद्री-लाडवा रोड पर देर रात हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब इंद्री की ओर से लाडवा की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट

.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।

खानपुर गांव के पास हुआ हादसा

शनिवार की देर रात करीब 11 बजे यह हादसा खानपुर गांव के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार इंद्री से लाडवा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक करनाल की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पहले डिवाइडर से टकराई, फिर सीधे ट्रक से जा भिड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों युवकों को निकालने की कोशिश की।

कार में फंसे रहे दोनों युवक, एक की मौके पर मौत

हादसे के बाद कार में सवार दोनों युवक यशविन और हिमांशु बुरी तरह फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक युवक यशविन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डिवाइडर पर चढ़े ट्रक का दृश्य।

डिवाइडर पर चढ़े ट्रक का दृश्य।

ट्रक में बैठे चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा बिखर गया। वही कार सवार घायल युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

जांच अधिकारी ने दी जानकारी

इंद्री थाना में जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। खेड़ी मान सिंह निवासी यशविन पुत्र नरेंद्र की मौत हो गई है और खेड़ी मान सिंह निवासी हिमांशु पुत्र वेदपाल घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

वहीं ट्रक चालक की भी मौत हुई है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *