मुख्य बातें

​​​​​​​चतरा में बंद माइंस के गड्ढे में डूबा युवक: शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, शव बरामद; हत्या की आशंका – Chatra News

​​​​​​​चतरा में बंद माइंस के गड्ढे में डूबा युवक:  शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, शव बरामद; हत्या की आशंका – Chatra News

चतरा जिले के कन्नौदी गांव में सोमवार को एक युवक बंद पड़े माइंस के गहरे गड्ढे में डूब गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरी थाना क्षेत्र से सटे कन्नौदी गांव में हुई। युवक शौच के लिए गया था, तभी उसका पैर फिसल गया।

.

डूबने वाले युवक की पहचान आनंद कुमार यादव के रूप में हुई है, जो ब्रह्देव यादव के पुत्र हैं। वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें लगभग 10 बजे एक युवक के माइंस में डूबने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर पानी गहरा होने और दलदल के कारण काफी देर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हालांकि, गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुंचीऔर डूबे हुए आनंद यादव की तलाश में सघन अभियान चलाया। इधर, करीब 5 घंटे तक चले अभियान के बाद युवक के शव को देर शाम गोताखोरों द्वारा घटनास्थल से कुछ दूरी से निकाल लिया गया।

करमाली के एक माइंस में मशीन हेल्पर का काम करता था

इधर, शव के बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। युवक की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, आनंद जो करमाली के एक माइंस में मशीन हेल्पर का काम करता था। सुबह एक दोस्त के साथ शौच करने के लिए बंद पड़े माइंस की ओर गया होगा और पैर फिसलने से डूब गया होगा। लेकिन, युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

उन्होंने यह संदेह इसलिए जाहिर किया है। क्योंकि मृतक युवक के नाक और मुंह की ओर से खून बह रहा था। शव देखने के बाद कई ग्रामीण भी यह कयास लगा रहे हैं कि यह केवल डूबने की घटना नहीं है, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि लगभग 10 बजे के बीच एक युवक बंद पड़े माइंस में डूब गया है। अब शव बरामद हो गया है और हम मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।”

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, हालांकि अभी भी यह माइंस के पास ही पड़ा है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मृतक के शरीर पर मिले निशानों और हत्या की आशंका को देखते हुए, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *